Kedarnath Puja Online Booking: केदारनाथ धाम में विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? जानें कितना देना होता है शुल्क

How to Book Special Puja at Kedarnath Dham: आइए जानते हैं विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे की जाती है और इसके लिए आपको कितना शुल्क देना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Kedarnath Mandir Opening 2026: केदारनाथ धाम में ऑनलाइन पूजा बुकिंग कैसे करें?

Kedarnath Mandir Opening 2026: चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही आज यानी 22 अप्रैल 2026 को पवित्र धाम केदारनाथ के कपाट भी खोल दिए गए हैं. इससे पहले 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी खुल चुके हैं. ऐसे में पूरे उत्तराखंड में भक्ति और उत्साह का माहौल है. अब, अगर आप भी इस साल केदारनाथ धाम जाने की योजना बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. बता दें कि केदारनाथ धाम में सामान्य दर्शन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है. यानी कोई भी श्रद्धालु बिना पैसे दिए बाबा केदार के दर्शन कर सकता है. हालांकि, अगर आप विशेष पूजा, आरती या पाठ में शामिल होना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से बुकिंग करनी होगी और निर्धारित शुल्क देना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं विशेष पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कैसे की जाती है, साथ ही जानेंगे इसके लिए आपको कितना शुल्क देना होगा. 

इस बार बढ़ा शुल्क 

इस बार बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने पूजा शुल्क में कुछ बढ़ोतरी की है. सुबह और शाम की आरती, अलग-अलग प्रकार के पाठ और विशेष पूजाओं के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं.

सुबह की पूजा का शुल्क 
पूजा का नाम शुल्कव्यक्ति सीमाअतिरिक्त व्यक्ति
महाभिषेक पूजा11,500 रुपये52
रुद्राभिषेक पूजा  7,500 रुपये52
लघु रुद्राभिषेक पूजा7,100 रुपये52
षोडशोपचार पूजा7,500 रुपये52
अष्टोपचार पूजा  1,100 रुपये52
पंचोपचार पूजा1,100 रुपये52
पूरे दिन की पूजा51,000 रुपये52
शाम की आरती/पाठ
पूजा/पाठशुल्कव्यक्ति सीमा समय
शिव अष्टोत्तरी पाठ1,500 रुपये35 मिनट
शिव सहस्रनाम पाठ2,500 रुपये310 मिनट
शिव नामावली2,500 रुपये315 मिनट
शिव महिम्न स्तोत्र2,500 रुपये312 मिनट
शिव तांडव स्तोत्र2,100 रुपये312 मिनट
शिव पार्वती स्तोत्र2,500 रुपये312 मिनट
पूरी शाम की आरती3,100 रुपये11 घंटा
ऑनलाइन पूजा बुकिंग कैसे करें?

अगर आप विशेष पूजा में शामिल होना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए- 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://badrinath-kedarnath.gov.in/)(https://badrinath-kedarnath.gov.in/) पर जाएं. 
  • वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके 'Online Puja Booking' पर क्लिक करें.
  • अपनी पसंद की पूजा, आरती या पाठ का चयन करें.
  • शामिल होने वाले लोगों की जानकारी भरें.
  • इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करते ही आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी.
इन बातों का रखें ध्यान 

चारधाम यात्रा के दौरान मौसम और भीड़ को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाना जरूरी है. साथ ही, पूजा बुकिंग पहले से कर लेने से आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और पहचान पत्र साथ रखें. 

Featured Video Of The Day
Himanta Sarma family video: हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं उनकी बेटी और पत्नी
Topics mentioned in this article