4 साल बाद कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा यात्रियों के लिए फिर से हुई शुरू, जानिए टाइमिंग समेत जरूरी डिटेल्स

जोगिंदरनगर-पठानकोट रेल सेवा की शुरुआत 2 जून से फिर से हो गई है. साल 2022 में आई बाढ़ के बाद से ही यह ट्रेन रूट बंद था. लगभग चार साल बाद इस रूट पर ट्रेन चलाई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कांगड़ा घाटी रेल सेवा
Photo Credit: आधिकारिक वेबसाइट

अगर आप हिमाचल प्रदेश में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. करीब 4 साल बाद ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है. पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल मार्ग पर आज, 2 जून से ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है. इस रेल सेवा का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया. आइए इसकी टाइमिंग और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं…

यह भी पढ़ें: श्रीनगर जाने वालों के लिए जरूरी अपडेट: जुलाई से हर हफ्ते 2 दिन बंद रहेगा एयरपोर्ट रनवे, अक्टूबर में 16 दिन तक नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स

पिछले 4 साल से बंद थी रेल सेवा

लाइफलाइन कही जाने वाली ऐतिहासिक कांगड़ा घाटी नैरोगेज रेल सेवा पिछले 4 सालों से बंद थी. 2022 में चक्की दरिया पर बना पुल बाढ़ की चपेट में आने से टूट गया था जिसकी वजह से पंजाब-हिमाचल के बीच रेल संपर्क टूट गया था. ऐसे में आज ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है.

क्या है ट्रेन की टाइमिंग?

  • ट्रेन नंबर 52465 पठानकोट से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 12 बजे बैजनाथ-पापरोला पहुंचेगी
  • ट्रेन नंबर 52467 पठानकोट से सुबह 7 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:40 बजे बैजनाथ-पापरोला पहुंचेगी.
  • वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 52470 बैजनाथ-पापरोला से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और रात 9:45 बजे पठानकोट पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 52474 बैजनाथ-पापरोला से दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी और रात 10:50 बजे पठानकोट पहुंचेगी.

7 घंटे में पूरा होगा सफर

ट्रेन इस सफर को पूरा करने के लिए करीब 7 घंटे लेगी. जबकि बस यह सफर करीब साढ़े तीन घंटे में पूरा कर देती हैं. लेकिन अगर आपको हिमाचल प्रदेश में कुदरत के खूबसूरत नजारे देखना चाहते हैं तो ट्रेन आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. साथ ही बस के मुकाबले इस सफर को ट्रेन से करना काफी सस्ता भी पड़ता है. अब कम पैसों में टूरिस्ट यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद उठा सकेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PF और PPF में क्या अंतर होता है? PPF के क्या फायदे हैं और PPF अकाउंट कैसे खोलें, जानें अपने मतलब की बात

Featured Video Of The Day
सूर्या हत्याकांड के बाद दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात!
Topics mentioned in this article