Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match: आईपीएल 2026 के कई मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी खेले जाने हैं. ऐसे में आईपीएल फैंस के लिए खुशखबरी है. दिल्ली मेट्रो ने आईपीएल मैच के दौरान अपनी सेवाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 8 अप्रैल को आईपीएल मैच वाले दिन मेट्रो की सेवाएं देर रात तक मिलेंगी. इससे दर्शकों को स्टेडियम से वापस घर जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. मैच के दिन मेट्रो अपनी तय समय सीमा से ज्यादा देर तक चलेगी, ताकि देर रात तक चलने वाले आईपीएल मैच के बाद लोग सुरक्षित और आराम से घर लौट सकें. इसकी जानकारी खुद DMRC ने दी है.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के दिन देर रात चलेगी मेट्रो
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मैच को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दर्शकों की सुविधा के लिए सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाने का फैसला किया है. यह मैच 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. बदले हुए मेट्रो टाइम से मैच के बाद दर्शकों को घर लौटने में आसानी होगी और शहर में भीड़ की समस्या कम होगी.
आईपीएल मैच के दिन लास्ट मेट्रो ट्रेन का समय
- रेड लाइन- शहीद स्थल-रिठाला रात 12:10 बजे
- रिठाला-शहीद स्थल रात 12:15 बजे
येलो लाइन
- समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर रात 12:20 बजे
- हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली रात 11:45 बजे
ब्लू लाइन
- द्वारका सेक्टर‑21-वैशाली रात 11:45 बजे
- वैशाली-द्वारका सेक्टर‑21 रात 12:00 बजे
- द्वारका सेक्टर‑21-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रात 11:35 बजे
- नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी-द्वारका सेक्टर‑21 रात 12:00 बजे
ग्रीन लाइन
- कीर्ति नगर-ब्रिगेडियर होशियार सिंह रात 01:00 बजे
- इंद्रलोक-मुंडका रात 01:00 बजे
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह-इंदरलोक रात 12:00 बजे
- ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर रात 12:10 बजे
वायलेट लाइन
- कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह रात 12:25 बजे
- राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट रात 11:20 बजे
पिंक लाइन
- मजलिस पार्क (एक तरफ) रात 12:12 बजे
- मजलिस पार्क (दूसरी तरफ) रात 11:50 बजे
- मौजपुर-शिव विहार रात 01:55 बजे
- शिव विहार-मौजपुर रात 01:30 बजे
मैजेंटा लाइन
- बॉटैनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट रात 12:45 बजे
- जनकपुरी वेस्ट-बॉटैनिकल गार्डन रात 12:30 बजे
लाइन 8 एक्सटेंशन
- जनकपुरी-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन रात 01:50 बजे
- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-जनकपुरी रात 01:30 बजे
- मजलिस पार्क-दीपाली चौक रात 02:20 बजे
- दीपाली चौक-मजलिस पार्क रात 02:20 बजे
ग्रे लाइन
- द्वारका-धांसा बस स्टैंड रात 01:30 बजे
- धांसा-द्वारका रात 01:15 बजे
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन
- यशोभूमि-नई दिल्ली रात 12:30 बजे
- नई दिल्ली-यशोभूमि रात 01:00 बजे
यह भी पढ़ें:- अगर कोई घर के आगे गाड़ी खड़ी करता है, तो आपके अधिकार क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट के वकील से जानिए
हालांकि, DMRC ने साफ किया है कि मैच खत्म होने के समय के अनुसार मेट्रो का समय आगे‑पीछे किया जा सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें.














