Instagram पर अब Private नहीं होगी आपकी चैट, End-to-End Encryption फीचर हुआ बंद

Instagram Update: अब Instagram पर End-to-End Encryption की सुविधा बंद कर दी गई है, जिससे आपकी चैट पहले जैसी पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Instagram पर End-to-End Encryption बंद
file photo

Meta ने Instagram के मैसेजिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब Instagram पर End-to-End Encryption (E2EE) की सुविधा बंद की जा रही है. Instagram पर 2023 से एन्क्रिप्टेड डीएम (Direct Messages) की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन आज 8 मई 2026 से यह फीचर पूरी तरह खत्म हो गया है. इसका मतलब यह है कि अगर आप Instagram DMs का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपकी चैट पहले जैसी पूरी तरह निजी यानी प्राइवेट नहीं रहेगी.

Instagram पर End-to-End Encryption बंद

Meta ने इस फैसले की जानकारी मार्च 2026 में एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए दी थी. कंपनी ने कहा था कि जिन यूजर्स की चैट इस बदलाव से प्रभावित होगी, उन्हें यह बताया जाएगा कि वे अपनी जरूरी चैट्स या मीडिया को डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं यानी अगर आपके पास कोई संवेदनशील या निजी बातचीत है, तो आप उसका बैकअप बना सकते हैं.

End-to-End Encryption हटने के बाद, तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग इन मैसेजेस तक पहुंच सकते हैं. इससे यूजर्स की निजी चैट्स के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अब Instagram यूजर्स को अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. End-to-End Encryption हटने के बाद, तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग इन मैसेजेस तक पहुंच सकते हैं. इससे यूजर्स की निजी चैट्स के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए अब Instagram यूजर्स को अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. यह बदलाव सिर्फ Instagram यूजर्स पर लागू होगा. Meta ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह अपने दूसरे ऐप्स, जैसे Facebook Messenger और WhatsApp, में भी ऐसा ही कोई बदलाव करेगा या नहीं.

यह भी पढ़ें:- चंडीगढ़ में असम टेनेंसी एक्ट होगा लागू, रेंट एग्रीमेंट जरूरी, किरायेदारों और मकान मालिक को मिलेगी कानूनी सुरक्षा

Advertisement

Meta ने यह बदलाव क्यों किया?

इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह बच्चों की सुरक्षा मानी जा रही है. मार्च 2026 में अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने Meta पर 375 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था. अदालत ने माना कि Meta ने अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बताकर यूजर्स को गुमराह किया और इससे कई तरह के नुकसान हुए, जिनमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले भी शामिल थे. End-to-End Encryption हटने के बाद Meta जरूरत पड़ने पर मैसेजेस स्कैन कर सकेगा. इससे बच्चों के खिलाफ यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (CSAM), ऑनलाइन फंसाने (grooming) और अन्य तरह की परेशानियों या उत्पीड़न को पहचानना और रोकना आसान हो जाएगा.

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article