यात्रियों के लिए खुशखबरी: 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा Indian Railways, अब नहीं होगी टिकट की टेंशन

Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टियों में हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है. इस बार यात्रियों को राहत देने के लिए Indian Railways ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई है. इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ भी कम होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गर्मियों में ट्रेन यात्रा होगी आसान

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों में घर जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार अच्छी खबर है. Indian Railways ने बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 के बीच कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ भी कम होगी.

कब और कितनी ट्रेनें चलेंगी?

रेलवे के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेनें गर्मियों के पीक सीजन में चलाई जाएंगी. अभी तक 11,878 ट्रिप्स की घोषणा हो चुकी है, जबकि बाकी ट्रेनों की जानकारी भी जल्द जारी की जाएगी. रेलवे मंत्रालय का कहना है इन ट्रेनों को चलाने की योजना पूरी तैयारी के साथ बनाई गई है. इसमें ट्रेनों (कोच) की उपलब्धता बढ़ाई गई है, टाइम टेबल को बेहतर किया गया है और लगातार निगरानी भी रखी जा रही है.

किन शहरों को मिलेगा फायदा?

इन स्पेशल ट्रेनों से देश के बड़े शहरों और कई छोटे शहरों के बीच यात्रा आसान होगी. जैसे- नई दिल्ली, मुंबई (LTT, CSMT और पुणे सहित), सूरत (उधना सहित), अहमदाबाद, बेंगलुरु. इससे बड़े शहरों से अपने घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

Advertisement

स्टेशनों पर खास इंतजाम

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशनों पर भी कई सुधार किए हैं. Western Railway ने Udhna Railway Station पर रियल-टाइम क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है. इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भीड़ से राहत मिलेगी. इसके अलावा- 

  • RPF के जवान यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने में मदद कर रहे हैं.
  • प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कंट्रोल किया जा रहा है.
  • बोर्डिंग और सीटिंग प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाया गया है.
  • यात्रियों को बेहतर गाइडेंस और सहायता दी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Delhi Water Supply: दिल्ली में आज कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, 5 घंटे सूखी रहेंगी टोंटियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

यानी इस बार गर्मियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत है. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो इन समर स्पेशल ट्रेनों का फायदा उठा सकते हैं.

Featured Video Of The Day
खाड़ी में इंटरनेट काट देगा ईरान! अरब देशों में हड़कंप, भारत में भी हो जाएगा बंद?
Topics mentioned in this article