Shri Ramayana Yatra: रेलवे ने शुरू की 'श्री रामायण यात्रा', जानिए पूरा रूट, खर्च और क्या मिलेगी सुविधा

Shri Ramayana Yatra: तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 17 दिन की ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन टूर शुरू किया है. यह यात्रा भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थानों को कवर करेगी, जो भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Bharat Gaurav Tourist Train shri Ramayana yatra

Shri Ramayana Yatra: भारत में लगभग 4.5 लाख से ज्यादा धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं. वाराणसी, ऋषिकेश, तिरुपति, अमृतसर, अयोध्या जैसे प्रमुख स्थान इसके बड़े केंद्र हैं. देश के भीतर यात्रियों के अलावा, हर साल दुनिया भर से लाखों लोग भारत दर्शन, तीर्थ यात्रा, योग और वेलनेस के लिए आते हैं. तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 17 दिन की ‘श्री रामायण यात्रा' ट्रेन टूर शुरू किया है. यह यात्रा भारत और नेपाल के उन प्रमुख स्थानों को कवर करेगी, जो भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े हुए हैं. यह यात्रा 30 मार्च, 2026 से शुरू हो गई है. चलिए आपको बताते हैं 'श्री रामायण यात्रा' के स्पेशल ट्रेन कहां-कहां रुकेगी और इस यात्रा में कितना खर्च आएगा.

यह भी पढ़ें:- Char Dham Yatra: क्या है ग्रीन कार्ड सिस्टम? जानिए किसके लिए जरूरी और बनवाने के लिए क्या करें

तीर्थयात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, भारतीय रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ मिलकर श्री रामायण यात्रा की शुरुआत की घोषणा की है. यह विशेष 16 रात्रि और 17 दिवसीय यात्रा 30 मार्च, 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू हो चुकी है. इस 16 रात और 17 दिन की यात्रा के दौरान ट्रेन अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी और रामेश्वरम जैसे प्रसिद्ध स्थलों पर रुकेगी.

श्री रामायण यात्रा की विशेष ट्रेन में क्या होगी सुविधा

यह यात्रा भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन' से कराई जा रही है. इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को लग्जरी सुविधाओं के साथ बढ़ावा देना है. भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस है. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी तीन तरह के कोच उपलब्ध हैं. ट्रेन में आधुनिक रसोई, दो रेस्टोरेंट, सेंसर से चलने वाले वॉशरूम, कोच के अंदर शॉवर की सुविधा, पैरों की मालिश करने वाली मशीनें (फुट मसाजर), सीसीटीवी कैमरे और हर कोच में सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं.

Advertisement
श्री रामायण यात्रा का सफर कितना होगा

श्री रामायण यात्रा करीब 7,560 किलोमीटर लंबी होगी. यह यात्रा भगवान श्रीराम के जीवन और उनकी यात्राओं से जुड़े पवित्र स्थानों को कवर करेगी, जैसा कि रामायण में वर्णित है. इस यात्रा में कई प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं.

अयोध्या और नंदीग्राम- यहां श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, राम की पैड़ी (सरयू घाट) और भरत मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे.

बिहार और नेपाल- सीतामढ़ी (माता सीता का जन्मस्थान) और नेपाल में स्थित जनकपुर, जहां सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा.

वाराणसी और प्रयागराज- काशी विश्वनाथ मंदिर और कॉरिडोर, तुलसी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर और शाम की भव्य गंगा आरती.

मध्य और दक्षिण भारत- नासिक (त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी), हम्पी (प्राचीन किष्किंधा) और रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी)

कितने लोग यात्रा पर जा सकते हैं और क्या सुविधा मिलेगी?

यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के ज़रिए कराई जा रही है, जिसमें लगभग 150 यात्री सफर कर सकते हैं. ट्रेन में यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी. इसमें ट्रेन की सुविधाएं, रहने की व्यवस्था, पूरी तरह एसी कोच फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी, ऑन-बोर्ड सुविधाएं, दो शानदार रेस्टोरेंट, आधुनिक रसोई, शॉवर की सुविधा, सेंसर वाले वॉशरूम और फुट मसाजर, हर कोच में सीसीटीवी कैमरे और प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड होंगे. इसके अलावा सभी दर्शनीय स्थलों तक ले जाने के लिए आरामदायक एसी बसें होंगी.

Advertisement
बोर्डिंग स्टेशन कौन से हैं?

दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन है.

कैसे करें बुकिंग

सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं, बुकिंग और श्री रामायण यात्रा जैसे अन्य टूर पैकेज देखने के लिए   irctctourism.com/bharatgaurav साइट पर जाएं. बुकिंग के समय 25 प्रतिशत राशि देकर आंशिक भुगतान की सुविधा है.

श्री रामायण यात्रा में कितना खर्च आएगा?

पैकेज की कीमतों की बात करें तो, रेलवे ने 3AC के लिए प्रति व्यक्ति 1,14,100 रुपये, 2AC के लिए 1,51,225 रुपये और 1AC के लिए 1,64,940 रुपये की राशि तय की है. यात्रियों के लिए सबसे कम किराया 1,11,630 रुपये है, जो ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर आधारित है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!