यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 26-27 मार्च की रात रेलवे का PRS सिस्टम रहेगा ठप, नहीं होगी टिकट बुकिंग या PNR पूछताछ, जानिए क्यों?

Railway PRS Services: नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि दिल्ली PRS सेवाएं करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, टिकट कैंसिल नहीं कर पाएंगे, टिकट से जुड़ी पूछताछ नहीं कर सकेंगे, PNR स्टेटस, करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेलवे PRS सिस्टम बंद
file photo

Indian Railways Update: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है. दिल्ली PRS (Passenger Reservation System) की कुछ सेवाएं पांच घंटों के लिए प्रभावित रहेंगी. यह 26 और 27 मार्च 2026 की आधी रात से कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, टिकट कैंसिल नहीं कर पाएंगे, टिकट से जुड़ी पूछताछ नहीं कर सकेंगे, PNR स्टेटस, करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी. 26 और 27 मार्च 2026 की रात को दिल्ली PRS (Passenger Reservation System) की कुछ सेवाएँ कुछ समय के लिए बंद रहेंगी.

यह भी पढ़ें:- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर QR कोड से एंट्री, AI कैमरों से निगरानी, जानिए कैसे बदल जाएगा रेलवे का चेकिंग सिस्टम

कितने समय के लिए सेवाएं बंद रहेंगी?

नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि दिल्ली PRS सेवाएं करीब 5 घंटे के लिए बंद रहेंगी. यह बंदी सिस्टम की कार्यक्षमता और परफॉर्मेंस सुधारने के लिए की जा रही है. डाउनटाइम के दौरान PNR पूछताछ सेवा, EDR (Electronic Data Record), दिल्ली PRS सेवाएं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. PRS सिस्टम की वजह से यात्री देश के किसी भी हिस्से से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए यह अस्थायी बंदी यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए है.

बंद रहने का समय
  • 26 मार्च 2026 (रात) - 23:45 बजे से
  • 27 मार्च 2026 (सुबह) - 04:45 बजे तक
रेलवे की ये सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी
  • PNR पूछताछ (PNR Enquiry)
  • करंट रिजर्वेशन (Current Reservation)
  • टिकट रद्द करना (Cancellation)
  • चार्ट तैयार करना (Charting)
  • EDR – Exceptional Data Report
  • काउंटर पर मिलने वाली PRS रिपोर्टें

दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में मेंटेनेंस के कारण टिकट बुकिंग, रद्दीकरण और PNR पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी. इस दौरान रात्रियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, यह सेवा यात्रियों को आरक्षित (reserved) और अनारक्षित (unreserved) दोनों तरह के ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देती है. इससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है और यात्री पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Peacetalks In Pakistan: Ceasefire में चीन-पाक भूमिका पर क्या बोले PAK पैनेलिस्ट? | War News