दिल्ली में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू, जानिए रूट, टिकट और टाइमिंग

Hydrogen Bus: डीएमआरसी, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू हो गई है. जानिए हाइड्रोजन बस का रूट, टाइम और किराया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hydrogen Shuttle Bus Service Launched

Hydrogen Bus: दिल्ली में 15 मई से हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू हो गई है. यह सेवा डीएमआरसी, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से शुरू की जा रही है. यह सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच चलेगी. यह बस सोमवार से शुक्रवार के बीच चलेगी. इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को आसान लास्ट माइल कनेक्टिविटी देना और निजी वाहनों का उपयोग कम करना है.

सेवा सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी बस

  • सुबह- 8:30 बजे से 12:30 बजे तक
  • शाम- 3:30 बजे से 6:30 बजे तक
  • हर 30 मिनट में एक बस मिलेगी
  • बसें दोनों दिशाओं में चलेगी

हाइड्रोजन बस का फायदा

हाइड्रोजन शटल बस सेवा शुरू होने से मेट्रो स्टेशनों से दफ्तरों तक सफर आसान हो जाएगा. इससे निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ावा मिलेगा. यह बसें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन को आसपास के सरकारी दफ्तरों से जोड़ेंगी.

हाइड्रोजन बस का रूट

यह सेवा कई प्रमुख सरकारी दफ्तरों और जगहों को कवर करेगी, जैसे कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट और इंडिया गेट आदि.

यह भी पढ़ें:- हाइड्रोजन बसें कैसे करेंगी काम? जानिए सीएनजी से कितनी अलग हैं और इसके फायदे 

हाइड्रोजन बस का किराया

DMRC बस संचालन और टिकटिंग संभालेगा, जबकि IOCL ड्राइवर और हाइड्रोजन ईंधन उपलब्ध कराएगा. यह परियोजना भारत में स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. टिकट के लिए NCMC कार्ड, UPI और नकद भुगतान की सुविधा होगी. इस बस का किराया 10 और  15 रखा गया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CNG Price Hike | 48 घंटे में 2 बार बढ़ी CNG की कीमत, अब हुई इतनी | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article