PNG गैस कनेक्शन कैसे लें? जानें सिलिंडर सस्ता होता है या गैस पाइपलाइन

How to take PNG connection: कई लोगों के मन में है कि PNG कनेक्शन कैसे लिया जाता है, साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि LPG और PNG में से कौन सा विकल्प ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PNG गैस कनेक्शन कैसे लें?

How to get LPG Gas Connection: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी तेल और गैस की सप्लाई पर दिखाई देने लगा है. कई जगहों पर लोगों को LPG सिलेंडर बुक करने में दिक्कत हो रही है. कहीं डिलीवरी में देरी हो रही है तो कहीं लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है. ऐसे में जिन शहरों में गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है, वहां कई लोग PNG कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन इसे लेकर अधिकतर लोगों के मन में सवाल रहता है कि PNG कनेक्शन कैसे लिया जाता है, साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि LPG और PNG में से कौन सा विकल्प ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कर रहे हैं इंडक्शन चूल्हा खरीदने की प्लानिंग? इन 5 चीजों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

LPG और PNG में क्या ज्यादा सुविधाजनक है?

सबसे पहले सुविधा की बात करें, तो PNG कनेक्शन काफी आरामदायक माना जाता है. इसमें गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपके घर तक पहुंचती है. यानी आपको सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती और बार-बार रिफिल बुक कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती. वहीं, LPG सिलेंडर में गैस खत्म होने पर नया सिलेंडर मंगाना पड़ता है. कई बार बुकिंग के बाद डिलीवरी में देरी भी हो जाती है. इसलिए जिन घरों में रोजाना गैस का ज्यादा इस्तेमाल होता है, उनके लिए PNG ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है.

किसमें खर्च ज्यादा आता है?

खर्च के मामले में भी दोनों में फर्क होता है. भारत में घरेलू LPG सिलेंडर आमतौर पर 14.2 किलोग्राम का होता है और इसकी कीमत शहर के हिसाब से लगभग 800 से 1100 रुपये तक हो सकती है. दूसरी तरफ PNG में मीटर लगाया जाता है और बिल गैस के इस्तेमाल के आधार पर आता है. ज्यादातर शहरों में PNG की कीमत लगभग 40 से 60 रुपये प्रति यूनिट के आसपास होती है. इसका मतलब है कि जितनी गैस आप इस्तेमाल करेंगे, उतना ही बिल देना होगा. अगर घर में गैस का उपयोग ज्यादा है तो PNG लंबे समय में सस्ता पड़ सकता है.

Advertisement

हालांकि, PNG कनेक्शन लेते समय शुरुआत में इंस्टॉलेशन का कुछ खर्च देना पड़ता है. लेकिन एक बार कनेक्शन लगने के बाद सिलेंडर खरीदने की जरूरत नहीं रहती और गैस की सप्लाई लगातार मिलती रहती है.

क्या PNG ज्यादा सुरक्षित है?

सुरक्षा के मामले में भी PNG को ही अच्छा माना जाता है. गैस कंपनियां पाइपलाइन में कई सुरक्षा नियमों का पालन करती हैं और समय-समय पर इसकी जांच भी करती हैं. बस जरूरी है कि पाइपलाइन का इंस्टॉलेशन सही तरीके से किया जाए और नियमित जांच होती रहे.

Advertisement
PNG कनेक्शन कैसे लिया जा सकता है?

अगर आप PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जांच लें कि आपके इलाके में गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है या नहीं. अगर सुविधा मौजूद है तो- 

  • आप गैस वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
  • आवेदन के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र और पते का प्रमाण जैसे जरूरी दस्तावेज देने होते हैं.
  • आवेदन पूरा होने के बाद कंपनी का टेक्नीशियन आपके घर आता है और पाइपलाइन और गैस मीटर इंस्टॉल करता है. 
  • इसके बाद कुछ दिनों में आपका PNG कनेक्शन चालू कर दिया जाता है.
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Kim Jong Un Missile | Iran Israel War | किम जोंग उन ने दागी मिसाइल हिल गई दुनिया | War
Topics mentioned in this article