WhatsApp पर अनजान कॉल्स ने कर दिया है परेशान? बस इस फीचर को कर लें ऑन, दूर होगी समस्या

WhatsApp Unknown Calls: व्हाट्सऐप में एक ऐसा प्राइवेसी फीचर आता है जिसकी मदद से अननॉन नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है. आइए इसके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
WhatsApp पर अनजान कॉल कैसे साइलेंट करें?

WhatsApp Unknown Calls: भारत समेत पूरी दुनिया में WhatsApp सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. अगर आप भी व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं और अनजान इंटरनेशनल कॉल्स और स्पैम कॉलर्स से तंग आ चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. बार-बार बजने वाले ये अनजान नंबर न सिर्फ काम में डिस्टर्बेंस करते हैं बल्कि प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकते हैं. आपको बता दें कि व्हाट्सऐप में एक ऐसा प्राइवेसी फीचर आता है जिसकी मदद से अननॉन नंबर से आने वाली कॉल्स को साइलेंट किया जा सकता है. इसकी मदद से उन नंबर की कॉल्स रिंग नहीं होगी जिन्हें आपने अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं किया है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर आप इन कॉल्स को बाद में ऐप में चेक कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर को कैसे ऑन करें…

यह भी पढ़ें: LPG Subsidy New Rule: आपके फोन पर भी आया है ये मैसेज तो बंद हो सकती है गैस सब्सिडी, 7 दिनों के अंदर कर लें ये काम

आईफोन पर कैसे करें अनजान कॉल्स को साइलेंट

  • सबसे पहले अपने आईफोन में WhatsApp ऐप खोलें.
  • स्क्रीन पर दिख रहे नीचे वाले टैब पर जाएं.
  • इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें और फिर प्राइवेसी पर जाएं.
  • फिर कॉल का ऑप्शन सर्च करें और टैप करें.
  • इसके बाद 'Silent Unknown Callers' के फीचर को ऑन कर दें.
  • इसके बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगी.

Photo Credit: Needpix.com

एंड्रॉयड फोन पर अनजान कॉल्स को कैसे करें साइलेंट

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर WhatsApp खोलें.
  • ऐप खुलने के बाद ऊपर राइट कॉर्नर में थ्री-डॉट मीनू पर टैप करें.
  • इसके बाद सेटिंग्स के ऑप्शन पर जाएं.
  • फिर प्राइवेसी के ऑप्शन पर जाएं.
  • नीचे स्क्रॉल करें और कॉल्स के ऑप्शन पर टैप करें.
  • आखिर में Silent Unknown Callers के टॉगल को ऑन कर दें.
  • इस फीचर को ऑन करने के बाद अब आपके एंड्रॉयड फोन पर अनजान नंबर से कॉल्स नहीं आएंगी.

यह भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को अकासा एयर शुरू करेगा उड़ानें, जान लें किराया, टाइम टेबल और रूट 

Featured Video Of The Day
Gold पर PM Modi की सलाह, क्या है देश की जनता की राय? PM Modi Appeal to Nation
Topics mentioned in this article