आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवाएं? बुजुर्गों को मिलता है मुफ्त इलाज

How to create Ayushman Vay Vandana Card: आयुष्मान वय वंदना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का ही हिस्सा है. इसके तहत पात्र बुजुर्गों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. इसके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना पड़ता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवाएं?

Vay Vandana Card: भारत सरकार लगातार बुजुर्गों की सेहत और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक खास योजना है आयुष्मान वय वंदना, जिसे 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है. इस योजना का मकसद बुजुर्गों को महंगे इलाज की चिंता से मुक्त करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान योजना में किन बीमारियों का इलाज नहीं होता है? जान लें ये जरूरी बात

क्या है आयुष्मान वय वंदना योजना?

आयुष्मान वय वंदना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का ही हिस्सा है. इसके तहत पात्र बुजुर्गों को हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. इसके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाना पड़ता है और इस कार्ड की मदद से लाभार्थी सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज करवा सकते हैं.

इस योजना में करीब 27 मेडिकल स्पेशियलिटी शामिल हैं और लगभग 1900 से ज्यादा इलाज और मेडिकल प्रक्रियाएं कवर की जाती हैं. इसमें बड़ी सर्जरी, ICU सुविधा, जांच, दवाइयां और गंभीर बीमारियों का इलाज भी शामिल है.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ एक ही शर्त है- व्यक्ति की उम्र 70 साल या उससे अधिक होनी चाहिए.

Advertisement

इसके अलावा कोई आय सीमा, जाति, वर्ग या आर्थिक स्थिति से जुड़ी शर्त नहीं रखी गई है. यानी हर वरिष्ठ नागरिक, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो, इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है.

आयुष्मान वय वंदना कार्ड कैसे बनवाएं?

इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और इसे घर बैठे भी किया जा सकता है. इसके लिए- 

Advertisement
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store से Ayushman App डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर Beneficiary या Operator के विकल्प से लॉगिन करें.
  • मोबाइल नंबर, कैप्चा और ऑथेंटिकेशन तरीका चुनें.
  • इसके बाद अपना राज्य और आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी भरें.
  • अगर नाम लिस्ट में नहीं दिखे, तो OTP के जरिए e-KYC पूरा करें.
  • अपनी निजी जानकारी और डिक्लेरेशन फॉर्म भरें.
  • मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें.
  • अब, कैटेगरी और पिन कोड दर्ज करें.
  • चाहें तो परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं.

सभी जानकारी सही पाए जाने पर वेरिफिकेशन के बाद आपका आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी कर दिया जाएगा.

ऐसे में अगर आपके परिवार में कोई 70 साल या उससे अधिक उम्र का सदस्य है, तो उनके लिए यह कार्ड जरूर बनवाएं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: होर्मुज का कंट्रोल खोएगा ईरान? | Sucherita Kukreti | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article