दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि सीबीआई आरोप साबित करने में विफल रही और कोई आपराधिक षड्यंत्र या विश्वसनीय सबूत नहीं मिला है. अरविंद केजरीवाल जब अपने घर पहुंचे तो पत्नी सुनीता और बेटी ने भावुक होकर उनका स्वागत किया और गले लगाया.