दुनिया के ज्यादातर देशों में स्कूल की किताबों में न्यायपालिका की संरचना, भूमिका और स्वतंत्रता पढ़ाई जाती है. न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर अलग कोई चैप्टर नहीं होता. भ्रष्टाचार सामाजिक मुद्दे के रूप में पढ़ाया जाता है. भारत में NCERT की किताब पर SC ने ही स्वतः संज्ञान लेते हुए न केवल तीखी प्रतिक्रिया दी बल्कि फटकार भी लगाई.