ट्रेन में टीटीई ही बदसलूकी करे तो क्या करें? इन नंबरों पर तुरंत हो जाएगी शिकायत

Train News: कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब कोई टीटीई यात्री के साथ गलत व्यवहार करने लगता है. ऐसे समय में कई लोग घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि शिकायत कहां करें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रेन में टीटीई ही बदसलूकी करे तो क्या करें?

Train News: भारत में हर दिन लाखों-करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन के लिए ट्रेनों में टीटीई तैनात किए जाते हैं. उनका काम टिकट चेक करना और यह सुनिश्चित करना होता है कि यात्रा नियमों के अनुसार हो. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब कोई टीटीई यात्री के साथ गलत व्यवहार करने लगता है. ऐसे समय में कई लोग घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि शिकायत कहां करें.

अब नहीं पड़ेगी डिलिवरी बॉय की जरूरत! गुरुग्राम में शुरू हुई AI ड्रोन और रोबोट से डोरस्टेप डिलीवरी, जानें कैसे घर पहुंचेगा सामान

सबसे पहले क्या करें?

अगर यात्रा के दौरान कोई टीटीई आपसे बदतमीजी करे, धक्का-मुक्की करे, गलत भाषा का इस्तेमाल करे या आपको जबरन सीट से हटाने की कोशिश करे, तो सबसे पहले शांत रहें. उसकी यूनिफॉर्म पर लिखा नाम और बैच नंबर नोट कर लें. यह जानकारी शिकायत दर्ज कराने में बहुत काम आती है. साथ ही घटना का समय, कोच नंबर और सीट नंबर भी याद रखें.

रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर आपके पास स्लीपर या एसी कोच का कन्फर्म टिकट है, तो आपको आपकी सीट से जबरदस्ती नहीं हटाया जा सकता. ऐसी स्थिति में आप पूरी तरह शिकायत करने के हकदार हैं.

Advertisement
ट्रेन में ही कैसे करें शिकायत?

भारतीय रेलवे की हर ट्रेन में एक गार्ड मौजूद रहता है. अगर टीटीई का व्यवहार गलत लगे, तो आप गार्ड के पास जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं. गार्ड के पास शिकायत रजिस्टर होता है, जिसमें घटना का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है.

इसके अलावा आप ट्रेन में मौजूद जीआरपी या आरपीएफ जवानों से भी संपर्क कर सकते हैं. अगर ट्रेन में उस समय कोई अधिकारी उपलब्ध न हो, तो अगले स्टेशन पर उतरकर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.

Advertisement
इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

यात्रियों की सुविधा के लिए Indian Railways ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी तरह की शिकायत, जैसे टीटीई की बदतमीजी या अन्य परेशानी के लिए आप 139 पर कॉल कर सकते हैं. यह रेलवे का सामान्य हेल्पलाइन नंबर है.

अगर मामला सुरक्षा से जुड़ा हो, तो 182 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. यह नंबर रेलवे सुरक्षा से संबंधित मामलों के लिए है.

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए 'रेल मदद' ऐप का भी उपयोग किया जा सकता है. इस ऐप के जरिए की गई शिकायत की स्थिति को बाद में ट्रैक भी किया जा सकता है.

अन्य मामलों में भी करें शिकायत

अगर सफर के दौरान कोई यात्री शराब पीकर हंगामा करे, गाली-गलौज करे या तेज आवाज में गाना बजाए, तो इसकी शिकायत भी 139 नंबर या रेल मदद ऐप के जरिए की जा सकती है.

Advertisement

यात्रियों को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है. अगर आपके साथ गलत व्यवहार हो, तो चुप न रहें. सही जगह शिकायत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान के जबड़े से पायलट निकाल लाए Trump! | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article