How to Check Your CIBIL Score: आज के समय में लोन या क्रेडिट कार्ड लेना आम बात हो गई है. लेकिन बैंक या फाइनेंस कंपनी कोई भी लोन देने से पहले एक चीज जरूर चेक करती है- आपका CIBIL स्कोर. हालांकि, बहुत से लोगों को ये पता ही नहीं होता है कि सिबिल स्कोर क्या होता है और इसे फ्री में कैसे चेक किया जा सकता है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको सिबिल स्कोर चेक करने का आसान तरीका बता रहे हैं. आप कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन और बिल्कुल मुफ्त अपना सिबिल स्कोर देख सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-
अपना UAN नंबर कैसे निकालें? यहां जान लें सबसे आसान तरीका
CIBIL स्कोर क्या होता है?
CIBIL स्कोर एक तीन अंकों की संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच रहती है. यह आपके क्रेडिट व्यवहार को दिखाती है. यानी आपने पहले लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर किया या नहीं, EMI मिस तो नहीं हुई, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कितना किया, इन सभी बातों के आधार पर यह स्कोर बनता है. आमतौर पर 750 या उससे ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है. जितना अच्छा स्कोर होता है, उतनी ही आसानी से लोन मिलने की संभावना होती है.
आप TransUnion CIBIL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर साल में एक बार अपना सिबिल स्कोर बिल्कुल फ्री चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस कुछ बेसिक जानकारी देनी होती है, जैसे PAN कार्ड नंबर, जन्मतिथि और ईमेल आईडी. ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपका क्रेडिट स्कोर और पूरी क्रेडिट रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाती है. इसके अलावा कई बैंक और फाइनेंशियल ऐप्स भी फ्री में सिबिल स्कोर देखने की सुविधा देते हैं, जहां आप इसे बार-बार चेक कर सकते हैं.
CIBIL स्कोर क्यों जरूरी है?जब भी आप होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, बैंक सबसे पहले आपका सिबिल स्कोर देखता है. अच्छा स्कोर होने पर लोन जल्दी अप्रूव होता है, ब्याज दर कम मिलती है और क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी ज्यादा हो सकती है. वहीं, खराब स्कोर होने पर लोन रिजेक्ट भी हो सकता है.
सबसे ज्यादा असर आपकी पेमेंट हिस्ट्री का होता है. EMI या क्रेडिट कार्ड बिल लेट होने पर स्कोर गिर जाता है. इसके अलावा क्रेडिट लिमिट का ज्यादा इस्तेमाल, बार-बार लोन के लिए अप्लाई करना और पुराने क्रेडिट कार्ड बंद करना भी स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है.
स्कोर बेहतर कैसे रखें?हमेशा समय पर भुगतान करें, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल लिमिट के 30% से कम रखें और एक साथ कई लोन के लिए आवेदन न करें. इन सब से अलग समय-समय पर सिबिल स्कोर चेक न करें, इससे भी स्कोर गिर जाता है.














