2BHK के दाम में मिल जाएगा 3BHK का घर, जानें बैंक ऑक्शन में घर कैसे खरीदें

Home Buying Tips: थोड़ी सी जानकारी के साथ आप चाहें तो 2BHK के दाम में 3BHK का घर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बस बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी के बारे में पता होना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बैंक ऑक्शन में घर कैसे खरीदें

Home Buying Tips: भारत के ज्यादातर शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में आम होमबायर के लिए बड़ा और अच्छा घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. हालांकि, थोड़ी सी जानकारी के साथ आप चाहें तो 2BHK के दाम में 3BHK का घर भी खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको बस बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी के बारे में पता होना चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

घर खरीदते समय बिल्डिंग में इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान, हर होमबायर को पता होनी चाहिए ये बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी क्या होती है?

जब कोई व्यक्ति होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो बैंक उस प्रॉपर्टी को जब्त कर लेता है. इसके बाद बैंक उस घर को ऑक्शन के जरिए बेचता है ताकि अपना बकाया पैसा वसूल कर सके. इन प्रॉपर्टीज को ही बैंक ऑक्शन प्रॉपर्टी कहा जाता है और ये अक्सर मार्केट रेट से कम कीमत पर मिलती हैं.

कानूनी प्रक्रिया कैसे होती है?

SARFAESI एक्ट के तहत बैंक पहले लोन लेने वाले को बकाया चुकाने का मौका देता है. अगर भुगतान नहीं होता, तो बैंक प्रॉपर्टी को ई-ऑक्शन में लिस्ट करता है. ऑक्शन में एक रिजर्व प्राइस तय होती है, जो आमतौर पर बाजार के रेट से कम होती है. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाला खरीदार बन जाता है.

3BHK सस्ता कैसे मिल जाता है?

3BHK फ्लैट की कीमत ज्यादा होने की वजह से इनके खरीदार कम होते हैं. वहीं, 2BHK की डिमांड ज्यादा रहती है, जिससे उनके दाम ऊंचे रहते हैं. इसी वजह से ऑक्शन में कई बार बड़े घर सस्ते मिल जाते हैं.

कैसे पता चलेगी डील?

इसके लिए आपको खुद बैंक की वेबसाइट्स और प्रॉपर्टी पोर्टल्स पर नजर बनाकर रखनी होगी. यहां आप ऑक्शन लिस्टिंग देख सकते हैं. बस इस दौरान लोकेशन, साइज और आसपास के रेट्स की तुलना जरूर करें. प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू खुद से जांचना बहुत जरूरी है.

Advertisement
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • बता दें कि ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए करीब 10% EMD जमा करनी होती है और ऑक्शन जीतने के बाद 15-30 दिन में पूरी रकम चुकानी होती है.
  • 50 लाख रुपये से ऊपर की प्रॉपर्टी पर 1% TDS भी देना होता है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन और पजेशन मिलता है.
  • वहीं, ऑक्शन प्रॉपर्टी 'जैसी है, जहां है' आधार पर मिलती है. ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स, सोसायटी ड्यूज, बिजली-पानी के बकाया और कानूनी स्थिति की जांच भी जरूर कर लें. खरीदने से पहले एक बार साइट विजिट जरूर करें और किसी प्रॉपर्टी वकील की मदद लें.

इस तरह आप सही रिसर्च के साथ बैंक ऑक्शन के जरिए लाखों रुपये की बचत कर सकते हैं और बड़ा घर कम दाम में पा सकते हैं.
 

Featured Video Of The Day
NDTV EXCLUSIVE: 'ISLAM' ने Owaisi की AIMIM से किया किनारा? Nasreen Bano Sheikh Malegaon Mayor Burqa
Topics mentioned in this article