इस माह की 16 तारीख को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना निर्धारित है. कांग्रेस के चार सांसद रिटायर हो रहे हैं और पांच नए सांसद चुने जाएंगे जिसमें अभिषेक मनु सिंघवी शामिल हैं. तेलंगाना से कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल से एक-एक सीट मिलेगी.