हरियाणा: SIR 2026 के लिए यहां लॉन्च हुई स्पेशल हेल्पलाइन फेसिलिटी, लोगों को मिलेंगे ये सुविधाएं, जानिए डिटेल

हरियाणा में 15 जून से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू हो गया है. इसी बीच लोगों की सुविधा के लिए बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्पेशल हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हरियाणा में SIR शुरू
Photo Credit: NDTV

15 जून से हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO घर-घर जाकर मतदाताओं का वेरिफिकेशन करेंगे और गणना प्रपत्र यानी Enumeration Form एकत्र करेंगे. ये अभियान 14 जुलाई तक चलेगा. इसी बीच बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए स्पेशल हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है. इससे लोग आसानी से चुनाव से जुड़ी जानकारी और मदद ले सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या हैं हेल्पलाइन नंबर?

  • 0124-4268806
  • 0124-2570029

लोगों को क्या-क्या मिलेगी मदद?

स्पेशल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर आप ये मदद आसानी से पा सकते हैं.

  • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना
  • नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार कराना.
  • दूसरे स्थान पर वोट ट्रांसफर कराना.
  • अपने मतदान केंद्र की जानकारी पाना.
  • अन्य चुनाव से जुड़ी सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं.

यहां क्यों शुरू की गई हेल्पलाइन?

बादशाहपुर के एसडीएम और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी संजीव सिंगला ने बताया कि यह क्षेत्र हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, इसलिए लोगों को सही समय पर और आसान तरीके से सेवाएं देने के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई है.

लोगों से अपील

लोगों से अपील की गई है कि वे BLO का सहयोग करें, सही जानकारी दें और हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, ताकि वोटर सूची पूरी तरह सही और बिना गलती की बन सके.

Advertisement

SIR की प्रमुख विशेषताएं

  • प्रत्येक मतदाता केन्द्र के BLOS द्वारा घर-घर वेरिफिकेशन.
  • हर मतदाता को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरना होगा.
  • कृपया अपना फोटो अपडेट करें.
  • कृपया अपना मोबाइल नम्बर अपडेट/साझा करें.

कैसे भरें गणना प्रपत्र (Enumeration Form)?

BLO द्वारा प्रदान किए गए गणना प्रपत्र को भरें तथा BLO को जमा करें.
गणना प्रपत्र ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in भी भरा जा सकता है

BLO से करें संपर्क

अगर आपको या आपके किसी परिचित को SIR से लेकर कोई समस्या है या कोई सहायता चाहिए तो BLO से संपर्क करें या Book A Call With BLO सुविधा का उपयोग करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भोपाल का लग्जरी वृद्धाश्रम ‘संध्या छाया' खाली, किराया घटाकर ₹30,000; अब बुजुर्गों के आने की उम्मीद

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस में विज्ञापन देना चाहते हैं? रेलवे ने जारी किया ई-ऑक्शन नोटिस, 5 साल तक मिलेगा प्रीमियम ब्रांडिंग का फायदा

Featured Video Of The Day
'भारत को इग्नोर करना नामुमकिन' Trump समर्थक के बयान से विपक्ष सन्न!
Topics mentioned in this article
Utility News