ईरान-इजराइल युद्ध के बीच खाड़ी देशों की उड़ानें ठप, यात्रा से पहले ऐसे चेक करें अपनी फ्लाइट का स्टेटस

US-Israel-Iran War: आज यानी सोमवार सुबह तक 1,239 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं. इससे पहले शनिवार को लगभग 2,800 और रविवार को 3,156 उड़ानें रद्द की गई थीं. ये आंकड़े फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट अवेयर ने जारी किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
US-Israel-Iran War: यात्रा से पहले ऐसे चेक करें अपनी फ्लाइट का स्टेटस

US-Israel-Iran War: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई सफर पर साफ दिखाई दे रहा है. अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद हालात बिगड़ गए हैं.दुबई, दोहा और अबू धाबी जैसे बड़े एयरपोर्ट कुछ समय के लिए बंद किए गए हैं. इसकी वजह से हजारों यात्री अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं और कई एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी हैं.

सोमवार को 1239, रविवार को 3156 तो शनिवार तो 2800 उड़ानें रद्द

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, आज यानी सोमवार सुबह तक 1,239 उड़ानें पहले ही रद्द हो चुकी थीं. इससे पहले शनिवार को लगभग 2,800 और रविवार को 3,156 उड़ानें रद्द की गई थीं. ये आंकड़े फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइट अवेयर ने जारी किए. 

सबसे पहले बात करें Emirates की, तो इस एयरलाइन ने दुबई से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 2 मार्च को 1100 GMT तक रोकने का फैसला लिया है. इसी तरह Etihad Airways ने अबू धाबी हब से उड़ानें 1000 GMT तक निलंबित कर दी हैं.

भारत के उड़ानों पर भी पड़ा असर

भारत की एयरलाइनों पर भी असर पड़ा है. Air India ने यूएई, सऊदी अरब, इज़रायल और कतर के लिए 2 मार्च तक सभी उड़ानें रोक दी हैं. वहीं, IndiGo ने भी मध्य पूर्व के एयरस्पेस से गुजरने वाली उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद किया है.

यूरोप और एशिया की कई बड़ी कंपनियों ने भी कदम उठाए हैं. British Airways ने लंदन से अबू धाबी, दोहा, दुबई जाने वाले यात्रियों को मुफ्त में तारीख बदलने या रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है. Lufthansa ने  बेरूत, अम्मान और तेहरान के लिए उड़ानें रोक दी हैं. Singapore Airlines, Qatar Airways और Cathay Pacific ने भी दुबई और दोहा रूट पर कई फ्लाइट्स रद्द की हैं.

अब, अगर आप खाड़ी देश की यात्रा करने वाले हैं या वहां से लौटने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए-

Advertisement
  • संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • 'Flight Status' या 'Manage Booking' सेक्शन में अपनी बुकिंग डिटेल डालें.
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट रखें ताकि एयरलाइन आपको सीधे सूचना भेज सके.
  • अगर टिकट एजेंट के जरिए लिया है, तो तुरंत उनसे संपर्क करें.
यहां क्लिक कर चेक कर सकते हैं Air India की फ्लाइट का स्टेटस

https://www.airindia.com/in/en/manage/flight-status.html

यहां क्लिक कर सकते हैं Spicejet की फ्लाइट का स्टेटस

https://www.spicejet.com/#status

यहां क्लिक कर चेक कर सकते हैं IndiGo की फ्लाइट का स्टेटस

https://www.goindigo.in/information/flight-cancellations.html

ज्यादातर एयरलाइंस यात्रियों को फ्री रीबुकिंग या पूरा रिफंड दे रही हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन बिना पुष्टि किए एयरपोर्ट न पहुंचें.

मौजूदा हालात को देखते हुए साफ है कि सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. स्थिति सामान्य होने पर ही उड़ानें पूरी तरह बहाल की जाएंगी. इसलिए यात्रा की योजना बनाने से पहले ताजा अपडेट जरूर देखें और सतर्क रहें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
US F-15E Shot Down: Kuwait ने गलती से गिराए अमेरिका के तीन फाइटर जेट्स, Middle East War में हड़कंप
Topics mentioned in this article