सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को मिलेगा 25,000 का इनाम, जानिए कब और कैसे करें आवेदन

Government Raahveer Scheme: दिल्ली अब केंद्र सरकार की ‘राह-वीर’ योजना को अपनाएगी. इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायल लोगों की तुरंत मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राहवीर स्कीम
file photo

Government Raahveer Scheme: दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की राहवीर स्कीम को दिल्ली में लागू करने का फैसला किया है. यह स्कीम जल्द ही लागू होने की उम्मीद है. इस स्कीम के तहत, सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों की मदद करने वाले लोगों को 25,000 का कैश इनाम मिलेगा. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली अब केंद्र सरकार की ‘राह-वीर' योजना को अपनाएगी. इस योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायल लोगों की तुरंत मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है. चलिए आपको बताते हैं सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को कैसे मिलेगा 25,000 का इनाम और इसके लिए कहां आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें:- Tele-Law Service: टेली-लॉ सेवा क्या है? घर बैठे पाएं मुफ्त कानूनी सलाह, बस एक कॉल पर

योजना कैसे काम करेगी?

अगर कोई व्यक्ति किसी गंभीर रूप से घायल सड़क हादसा पीड़ित को हादसे के बाद पहले 1 घंटे (Golden Hour) के अंदर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है, तो उसे 25,000 का इनाम दिया जाएगा. इस स्कीम के बारे में बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यह उन लोगों के बीच झिझक को दूर करने के लिए बनाई गई थी, जो अक्सर कानूनी उलझनों के डर से मदद करने से बचते हैं.

गोल्डन ऑवर क्या है?

हादसे के बाद पहला एक घंटा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय पर तुरंत इलाज मिल जाए तो कई जिंदगियां बच सकती हैं. यह स्कीम ऐसी आशंकाओं को दूर करेगी और लोगों को आगे आने के लिए बढ़ावा देगी. इस प्रोग्राम का मकसद यह पक्का करना है कि पीड़ितों को बिना किसी देरी के तुरंत मेडिकल मदद मिले.

योजना का लक्ष्य

सड़क हादसा पीड़ितों को बिना देरी के तुरंत इलाज मिल सके और आम नागरिकों को जान बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना.

Advertisement
कौन इस योजना का लाभ ले सकता है?

कोई भी व्यक्ति जो किसी गंभीर रूप से घायल हादसा पीड़ित को गोल्डन ऑवर यानी पहले 1 घंटे के भीतर अस्पताल या मेडिकल सेंटर पहुंचाता है, तो वह 25,000 का इनाम पा सकता है. अगर एक ही हादसे में कई लोगों की मदद की जाती है, फिर भी एक घटना के लिए अधिकतम 25,000 ही दिए जाएंगे. इसके अलावा, मदद करने वाले व्यक्ति को प्रशंसा पत्र (Certificate) भी दिया जाएगा. हर साल देशभर से 10 लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा, जिसकी राशि 1 लाख होगी.

Featured Video Of The Day
Iran के खिलाफ US Forces का महाप्रहार, जानें कितने खतरनाक हैं 5000-Pound Bunker Buster Bombs!