हवाई यात्रियों के ल‍िए गुड न्‍यूज, 60 फीसदी सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला

Free Seat Selection Rule in Flight: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब विमानन कंपनियों को हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को चुनने के लिए देनी होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हवाई यात्रियों के ल‍िए गुड न्‍यूज!
File Photo

Free Seat Selection in Flights Rule: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब विमानन कंपनियों को हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को चुनने के लिए देनी होंगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए (DGCA) के जरिए एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया है कि एक ही PNR पर यात्रा कर रहे यात्रियों को साथ बैठाया जाए. साथ ही कोशिश यह रहे कि उन्हें अगल-बगल की सीटें दी जाएं, ताकि परिवारों और ग्रुप में सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: Post Office का बड़ा कदम, 24 घंटे में गारंटी के साथ डिलीवरी, देरी होने पर मिलेगा पैसा

यात्रियों के अधिकारों का हो सख्ती से पालन

DGCA ने साफ कहा है कि फ्लाइट में देरी, रद्द होने या बोर्डिंग से मना किए जाने की स्थिति में यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन किया जाए. इसके साथ ही एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि यात्रियों के इन अधिकारों की जानकारी कंपनी अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स और एयरपोर्ट काउंटरों पर साफ-साफ दिखाएं. यात्रियों को मिलने वाले अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आसानी से समझ आ सके.

पालतू जानवर ले जाने के लिए बनाएं स्पष्ट पॉलिसी

मंत्रालय ने निर्देश दिया है, कि एयरलाइंस फ्लाइट में खेलों का सामान, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और पालतू जानवर ले जाने की पॉलिसी भी स्पष्ट तरीके से बनाए.  मंत्रालय ने कहा है कि ये पॉलिसी सुरक्षा और संचालन के नियमों के मुताबिक हों, लेकिन यात्रियों को आसान और साफ भाषा में समझाई जाएं.

यात्रियों के लिए उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत

नियमों के साथ‑साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में उड़ान यात्री कैफे शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट पर सस्ती खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराना है. इन कैफे में चाय और पानी सिर्फ 10 रुपये में, जबकि नाश्ता करीब 20 रुपये में मिल रहा है. हवाई यात्रा को आम लोगों के लिए आसान और किफायती बनाने के लिए ये कैफे देश के कई एयरपोर्ट पर शुरू किए जा चुके हैं. अधिकारियों ने यह भी बताया है कि एयरपोर्ट के ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों समेत अन्य जगहों में भी इन कैफे की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को इसका फायदा मिल सके.

Advertisement

'फ्लाइब्ररी' और फ्री WiFi की भी सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए 'फ्लाइब्ररी' (Flybrary) भी शुरू की गई है. इसके तहत यात्रियों को एयरपोर्ट पर मुफ्त में किताबें पढ़ने की सुविधा दी जाती है. यात्री चाहें तो एयरपोर्ट पर बैठकर किताब पढ़ सकते हैं या फिर अपने साथ ले जाकर अगली यात्रा में वापस भी कर सकते हैं. इसके अलावा एयरपोर्ट्स पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जा रहा है. अब कई एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए फ्री Wi-Fi की सुविधा दी जा रही है, ताकि लोग काम, टिकट बुकिंग या अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क में रह सकें.

Featured Video Of The Day
इजरायल के हमले में Ali Larijani की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि | Israel Iran War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article