दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका: DDA दे रहा 25% तक छूट, जानें कैसे करें आवेदन

DDA ने सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए 'कर्मयोगी आवास योजना 2025' के तहत नरेला में 936 नए फ्लैट्स लॉन्च किए हैं. इन फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दी जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Delhi News: दिल्ली में अपने घर का सपना देख रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. Delhi Development Authority ने 'कर्मयोगी आवास योजना 2025' के तहत नरेला में नए फ्लैट्स ऑफर किए थे. इस योजना को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब DDA ने 936 नए फ्लैट्स और जोड़ दिए हैं. इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है. DDA ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर दी है.

नरेला में मिलेंगे नए फ्लैट्स

ये फ्लैट्स नरेला के सेक्टर A1-A4 के पॉकेट-6 में दिए जा रहे हैं. इससे पहले DDA ने इसी इलाके के पॉकेट-9 में 1168 फ्लैट्स लॉन्च किए थे. इनमें से करीब 75 फीसदी फ्लैट्स बिक चुके हैं. लोगों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए अब नए फ्लैट्स लॉन्च किए गए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह योजना केवल सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए है. इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, PSU, बैंक, लोकल बॉडी, यूनिवर्सिटी और दूसरे सरकारी संस्थानों में काम करने वाले या रिटायर हो चुके लोग आवेदन कर सकते हैं.

25% तक की खास छूट

DDA इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक की स्पेशल छूट दे रहा है. छूट मिलने के बाद फ्लैट्स की कीमत काफी कम हो गई है, जिससे सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदना आसान हो सकता है. हालांकि, फ्लैट्स की कीमत के अलावा मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा. DDA के अनुसार, ये फ्लैट्स फ्रीहोल्ड हैं और यहां से दिल्ली के कई हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. 

Advertisement

जल्द करें आवेदन

DDA का कहना है कि फ्लैट्स सीमित संख्या में उपलब्ध हैं. पहले चरण में ज्यादातर फ्लैट्स बिक चुके हैं, इसलिए बाकी फ्लैट्स के लिए भी जल्दी आवेदन करना जरूरी है. आप DDA की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर वालों के लिए जरूरी खबर: HP Gas, Indane और Bharat Gas ने ग्राहकों को किया अलर्ट, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Featured Video Of The Day
शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन; SC के आदेश पर 150 अवैध मकानों को ढहाना शुरू
Topics mentioned in this article