अगर आपने गाजियाबाद की मंडोला विहार योजना में भूखंड के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने सेक्टर-21 स्थित एमएसएमई योजना के तहत भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी ड्रॉ की तारीख घोषित कर दी है. इच्छुक आवेदकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. योजना की जानकारी यूपी आवास एवं विकास परिषद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर की है, अगर आपने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया था, तो हो सकता है 12 जून को आपको प्लॉट पाने का सपना पूरा हो जाए.
12 जून को होगा लॉटरी ड्रॉ
यूपी आवास एवं विकास परिषद ने अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि मंडोला विहार योजना के सेक्टर-21 में एमएसएमई योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का पात्रता चुनने के लिए लॉटरी ड्रॉ 12 जून 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा.
कितने भूखंडों का होगा आवंटन?
इस योजना के तहत दो श्रेणियों के भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
- 300 वर्गमीटर के 68 भूखंड
- 450 वर्गमीटर के 54 भूखंड
इन भूखंडों के लिए प्राप्त पंजीकरणों में से पात्र आवेदकों को चुनने के लिए लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.
यहां आयोजित होगा कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, लॉटरी ड्रॉ का आयोजन वसुंधरा योजना के सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल मार्केट के प्रथम तल पर किया जाएगा. ड्रॉ प्रक्रिया निर्धारित समय पर शुरू होगी और इसकी निगरानी परिषद के अधिकारियों द्वारा की जाएगी.
ऐसे देख सकेंगे परिणाम
बता दें कि ड्रॉ पूरा होने के बाद आवेदक अपना परिणाम ऑनलाइन भी देख सकेंगे. परिणाम यूपी आवास एवं विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के 'Public Notice' सेक्शन में उपलब्ध कराया जाएगा.
आवेदकों के लिए जरूरी सूचना
जिन लोगों ने मंडोला विहार योजना के अंतर्गत 300 या 450 वर्गमीटर के भूखंड के लिए आवेदन किया है, उन्हें 12 जून को होने वाले ड्रॉ पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. जिन आवेदकों को चुना गया है उन्हें आगे की प्रक्रिया की जानकारी परिषद की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी.
यह भी पढ़ें - अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो कर लें 'पहचान ऐप' डाउनलोड, अब पुलिस QR कोड से करेगी यात्रियों की पहचान
यह भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा के लिए एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन, भंडारा-वॉलंटियर की देनी होगी जानकारी, दिल्ली सीएम ने की समीक्षा बैठक
यह भी पढ़ें - अब नहीं देना पड़ेगा घर का किराया, प्रधानमंत्री आवास योजना से पाइए अपना मकान, इस तरह करें आवेदन