पुराने जूते-चप्पल से कमाएं हजारों रुपये, कबाड़ में न फेंके, इन पोर्टल पर बेचें पुराने जूते-चप्पल

अब पुराने जूते-चप्पल से आपको हजारों रुपये मिल सकते हैं. अब पुराने जूते-चप्पल को कबाड़ में फेंकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन पोर्टल्स के जरिए आप उनसे हजारों रुपये कमा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने जूते-चप्पल से कमाएं हजारों रुपये

Old Footwear Resale: आपने अक्सर देखा होगा कि हमारी मम्मी पुराने जूते-चप्पलों को संभाल कर रखती है या फिर फेंक देती हैं. बहुत से लोग पुराने जूते-चप्पलों से कप-गिलास लेते हैं, लेकिन हम कहें कि आप पुराने जूते-चप्पलों से भी हजारों रुपये कमा सकते हैं. जी हां, ये बिल्कुल सच है. दरअसल, आजकल कुछ ऐसे पोर्टल चल रहे हैं, जहां आप अपने पुराने सामान को बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. इन पोर्टल्स पर पुराने जूते-चप्पलों को रीसायकल या रिसेल (resale) किया जाता है, जिससे अच्छी कीमत मिलती है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे कौन से पोर्टल हैं.

यह भी पढ़ें:-  पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, बर्तन वाले को देने की नहीं जरूरत, भारत में शुरू हुए 3 पोर्टल

अगर, आप अब किसी को भी जूते-चप्पल फेंकते हुए देखें, तो उसे तुरंत रोक दें. क्योंकि, पुराने जूते-चप्पल से भी हजारों रुपये की कमाई की जा सकती है. हम अक्सर पुराने जूते-चप्पलों को ऐसे ही कचरे में फेंक देते हैं और कचरे वाले उन्हें निकालकर अलग कर देते हैं और उसे फिर अलग से कबाड़ वाले को बेचते हैं, जिसके उन्हें अच्छे पैसे मिलते है. ऐसे आप भी पुराने जूते-चप्पलों को ऑनलाइन बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Freeup- यह भारत में काफी लोकप्रिय है. यहां आप सामान के बदले 'Coins' कमा सकते हैं या सीधे कैश में भी बेच सकते हैं. यह ऐप पिकअप की सुविधा भी देता है. इस ऐप पर आप अपने पुराने जूते-चप्पल बेच सकते हैं.

Advertisement

Poshmark- यह एक ग्लोबल फैशन मार्केटप्लेस है, जो अब भारत में भी उपलब्ध है. यहां ब्रांडेड और अच्छी कंडीशन वाले जूतों की अच्छी कीमत मिल जाती है.

Depop- अगर आपके जूते विंटेज, यूनिक या ट्रेंडी हैं, तो Depop सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है. यहां युवाओं की संख्या ज्यादा है जो स्टाइल को महत्व देते हैं.

Advertisement

eBay- यह दुनिया का सबसे पुराना और बड़ा रीसेल मार्केटप्लेस है. यहां आप अपने जूतों की नीलामी भी कर सकते हैं या फिक्स्ड रेट पर बेच सकते हैं.

ऑनलाइन बेचने के लिए टिप्स

  • सफाई- बेचने से पहले जूतों को अच्छी तरह साफ करें या पॉलिश करें.
  • अच्छी तस्वीरें- दिन की रोशनी में अलग-अलग एंगल से फोटो खींचें.
  • सही जानकारी- ब्रांड का नाम, साइज और कंडीशन जैसे- New, Like New, Used साफ-साफ लिखें. ऐसा करने से आपको अच्छे पैसे मिल सकते हैं.
  • कई कंपन‍ियां तो आपका स्‍टार्टअप भी शुरू करवा सकती हैं. 
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बंगाल पर क्या कहता है सट्टा बाजार? |Exit Poll Results 2026
Topics mentioned in this article