Ganga Expressway Inauguration: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway opening) का उद्घाटन किया. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा. इस बीच इस एक्सप्रेसवे को लेकर एक सवाल ये भी है कि क्या यहां पर NHAI द्वारा शुरू किया गया FASTag का ऐनुअल पास चलेगा या नहीं? आइए जानते हैं-
FASTag ऐनुअल पास पर क्या है नियम?
बता दें कि फास्टैग ऐनुअल पास सिर्फ नेशनल हाईवे पर काम करता है. इसका इस्तेमाल आप एक्सप्रेसवे पर नहीं कर सकते हैं. यानी अगर आप 3075 रुपये वाला FASTag ऐनुअल पास इस्तेमाल करते हैं, तो यह गंगा एक्सप्रेसवे पर काम नहीं करेगा. इस एक्सप्रेसवे पर आपको अलग से टोल देना होगा.
हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए UPEIDA ने अलग पास की व्यवस्था की है. गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले नियमित यात्रियों को UPEIDA की तरफ से दो तरह के पास दिए जाएंगे-
रिटर्न जर्नी पासअगर आप एक ही दिन में आना-जाना करते हैं, तो आपको टोल में छूट मिलेगी. इस पास में एक तरफ के टोल का करीब 1.6 गुना ही देना होगा.
ये पास उन लोगों के लिए है जो स्थानीय निवासी हैं या फिर जो महीने में कम से कम 20 से ज्यादा बार यात्रा करेंगे. इसमें नियमित यात्रियों को खास छूट मिलेगी.
स्पीड और सुरक्षा के नियमगंगा एक्सप्रेसवे को तेज और सुरक्षित सफर के लिए डिजाइन किया गया है. यहां कार जैसी हल्की गाड़ियों के लिए अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा है. वहीं, बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए 80 से 100 किमी/घंटा की सीमा तय की गई है.
इस एक्सप्रेसवे पर हर 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच हाईटेक कैमरे लगे हैं. ये कैमरे हर वाहन पर नजर रखेंगे.
कितना लगेगा टोल?टोल दूरी के हिसाब से लिया जाएगा.
- दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर के लिए- 1.28 रुपये प्रति किमी
- कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55 रुपये प्रति किमी
- हल्के कमर्शियल वाहन/मिनी बस के लिए- 4.05 रुपये प्रति किमी
- बस और ट्रक (भारी वाहन) के लिए- 8.20 रुपये प्रति किमी
- भारी मशीनरी/मल्टी एक्सल वाहन (3-6 एक्सल) के लिए- 12.60 रुपये प्रति किमी.
मेरठ से प्रयागराज तक कार से जाने पर करीब 1515 रुपये टोल देना पड़ सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एक्सप्रेसवे को यूपी के विकास की नई ताकत बताया है. इससे कई जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Opening: Google Maps पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए वजह














