Fitment Factor Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका, सैलरी और पेंशन में हुए ये बड़े सुधार, जानिए क्या है नया अपडेट

Fitment Factor Update: फिटमेंट फैक्टर वही आधार होता है जिस पर सैलरी बढ़ती है. नई सैलरी निकालने का फार्मूला है, नई सैलरी=बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर, हालांकि, अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फिटमेंट फैक्टर
Freepik

Fitment Factor Update: हर साल मार्च से मई के बीच ज्यादातर सरकारी और निजी कर्मचारियों को अपनी सैलरी बढ़ोतरी, जॉब प्रोफाइल, अप्रेजल और एरियर को लेकर चिंता होती है. निजी कंपनियों में यह प्रक्रिया अक्सर लंबी और कठिन होती है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों के लिए यह मौका पे कमीशन के जरिए मिलता है. अब 8वां केंद्रीय वेतन आयोग यानी 8th Central Pay Commission बनाया जा चुका है. यह आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपेगा. इस दौरान सरकारी कर्मचारियों के पास एक अच्छा मौका है कि वे अपनी सैलरी बढ़ोतरी, भत्ते, पेंशन और अन्य सुविधाओं के बारे में सुझाव दे सकें.

यह भी पढ़ें:- Voter ID Online Update: घर बैठे वोटर आईडी में पता करें चेंज, ऑनलाइन एड्रेस बदलने का ये रहा प्रोसेस

पोर्टल पर सुझाव देने का मौका

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों से सुझाव मांगने की अपील की है. इसके लिए MyGov पोर्टल पर एक विशेष प्रश्नावली (Questionnaire) जारी की गई है. कर्मचारी अपने सुझाव 16 मार्च 2026 तक भेज सकते हैं. पे कमीशन इन सभी सुझावों का अध्ययन करेगा और फिर सैलरी, भत्तों और पेंशन में संभावित बदलावों पर एक रिपोर्ट तैयार करेगा. यह रिपोर्ट सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को प्रभावित करेगी.

आयोग की वेबसाइट पर जारी जानकारी

8वें वेतन आयोग की वेबसाइट पर साफ बताया गया है कि सभी हितधारकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं. इनमें केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, न्यायिक अधिकारी और अदालतों का स्टाफ, रेगुलेटरी संस्थाओं के सदस्य, कर्मचारी संगठन, पेंशन भोगी, शोधकर्ता और शिक्षाविद और आम जनता शामिल है. आयोग का उद्देश्य है कि सभी की राय लेकर संतुलित और ठोस सिफारिशें तैयार की जाएं.

फिटमेंट फैक्टर और नई सैलरी कैसे तय होती है?

फिटमेंट फैक्टर वही आधार होता है जिस पर सैलरी बढ़ती है. नई सैलरी निकालने का फार्मूला है, नई सैलरी=बेसिक पे × फिटमेंट फैक्टर, हालांकि, अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.92 हो सकता है. आसान भाषा में समझें तो अगर किसी कर्मचारी का बेसिक पे 18,000 है, तो 18,000 × 1.92 = 34,560 (नई बेसिक सैलरी), इसके बाद HRA, TA और DA भी इसी नई सैलरी के आधार पर तय किए जाएंगे.

सरकारी कर्मचारियों पर असर

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों को कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिसमें सैलरी में बढ़ोतरी, भत्तों में बदलाव, पेंशन में सुधार और नए पे स्केल लागू हो सकते हैं. नीतियों में सुधार और अतिरिक्त लाभ भी मिलने की संभावना है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Politics: मदनी ने दी भागवत को चुनौती! | CM Yogi | Akhilesh | Sucherita Kukreti | Mic On Hai
Topics mentioned in this article