क्या आपने अपनी Family ID बनवाई? अब घर बैठे पाएं सरकारी स्कीम का लाभ, ऐसे करें अप्लाई

क्या आप भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं? केंद्र सरकार अब एक ऐसी व्यवस्था ला रही है, जिससे आपके पूरे परिवार का डेटा एक जगह होगा और योजनाओं का लाभ पाना बेहद आसान हो जाएगा. जानिए क्या है ये नई 'फैमिली आईडी' और कैसे यह आपकी जिंदगी बदलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Family ID से बनेगा डिजिटल डेटाबेस, अब एक ही पोर्टल पर मिलेंगी सभी सरकारी योजनाएं, जानिए कहां और कैसे करें रजिस्टर
Pexels

Family ID Registration: इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (Ministry of Electronics & IT) ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही जरूरी जानकारी साझा की है, जो हर भारतीय परिवार के काम की है. मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें 'फैमिली आईडी' (Family ID) के कॉन्सेप्ट को आसान भाषा में समझाया गया है.

क्यों खास है फैमिली आईडी?  (How to create Family ID)

आसान शब्दों में कहें तो, फैमिली आईडी आपके पूरे परिवार का एक सत्यापित (verified) डिजिटल डेटाबेस है. यह कोई साधारण आईडी नहीं, बल्कि एक ऐसा जरिया है जो अलग-अलग सरकारी रिकॉर्ड्स को एक साथ जोड़ता है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि, अब नागरिकों को अपनी पात्रता जानने के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों में नहीं भटकना पड़ेगा. यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत नागरिकों को सरकारी लाभ सीधे और आसानी से पहुंचाने के लिए शुरू की गई है.

फैमिली आईडी के क्या हैं बड़े फायदे? (What are the Benefits of Family ID?)

फैमिली आईडी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि, अब आपको बार-बार अलग-अलग फॉर्म भरने या कागजों के ढेर साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मंत्रालय के अनुसार, यह सिस्टम एपीआई-आधारित (API-based) इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करता है, जिससे योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही पोर्टल पर मिल जाता है. आप इसमें अपने परिवार की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि, आप कौन-कौन सी सरकारी स्कीम के लिए पात्र हैं. जानकारी के मुताबिक इस डिजिटल डेटाबेस से पारदर्शिता भी बढ़ेगी और विभागों को काम करने में आसानी होगी. 

Advertisement

कैसे करें रजिस्टर और पाएं जानकारी? (How to Register and Get Information?)

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सुविधा का लाभ कैसे उठाएं, तो इसका तरीका बहुत सरल है. Ministry of Electronics & IT ने इस जानकारी के साथ एक क्यूआर कोड (QR Code) भी जारी किया है. आप फाइल में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं.

  • रजिस्ट्रेशन का तरीका: आप अपनी फैमिली आईडी बनाने और अपडेट करने के लिए आधिकारिक डिजिटल पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं.
  • क्यूआर कोड का उपयोग: विस्तृत जानकारी और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को समझने के लिए आप फाइल में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें.
  • डिपार्टमेंटल सुविधा: यह पोर्टल न केवल नागरिकों के लिए है, बल्कि विभिन्न विभागों को भी 'रोल-बेस्ड डैशबोर्ड' (role-based dashboards) की सुविधा देता है, ताकि सरकारी अधिकारी योजनाओं की निगरानी और कार्यक्षमता को बेहतर बना सकें.

डिजिटल इंडिया के दौर में फैमिली आईडी सरकार की एक बेहतरीन पहल है. यह आम आदमी का समय बचाएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ सही हाथों तक पहुंचने में मदद करेगी. यदि आप भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस डिजिटल डेटाबेस से जुड़कर अपनी पात्रता की जांच जरूर करें.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-बिजली से LPG गैस सिलेंडर तक..1 जून से बदलने वाले हैं ये 7 नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानें

ये भी पढ़ें:-LPG चूल्हे के मुकाबले कितना बेहतर है एथेनॉल स्टोव? किचन का खर्च हो जाएगा आधा! जानें पड़ेगा कितना सस्ता

ये भी पढ़ें:-सैलरी आते ही खत्म हो जाती है? ChatGPT ने बताए बचत के 10 तरीके, जानें कैसे बचाएं पैसा?

ये भी पढ़ें:पत‍ि और पत्‍नी के लिए LIC लाया नया प्‍लान : एक ही पॉलिसी में मिलेगी सुरक्षा और बचत, मिलेंगे कई फायदे

Advertisement
Featured Video Of The Day
डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या, Firozabad में आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली