ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर हो सकता है AI बायोमेट्रिक स्कैम, जानिए सेफ रहने का तरीका और जरूरी बातें

आजकल स्कैमर्स ने लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. स्कैमर्स ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर मासूम लोगों के साथ AI बायोमेट्रिक स्कैम कर रहे हैं. इससे स्कैम से लोगों की पर्सनल डिटेल्स ले ली जाती हैं और फिर उनका मिसयूज किया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI बॉयोमेट्रिक स्कैम से सावधान
X/ @Cyberdost

आजकल के डिजिटल दौर में लोगों के लिए नई जॉब सर्च करना काफी ज्यादा आसान हो गया है. ऐसी कई ऐप्स उपलब्ध हैं जहां कंपनियां अपने नए जॉब ऑफर निकालती हैं और लोग वहां आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन वहीं, दूसरी तरफ इस तरीके के जरिए साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगना शुरू कर दिया है. आजकल के हाई-टेक जमाने में साइबर ठग नए-नए तरीके निकाल रहे हैं, जिससे वे मासूम लोगों की कमाई अपनी जेब में डाल सकें. इन दिनों एक स्कैम ऐसा चल रहा है जिसमें स्कैमर्स ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर AI बायोमेट्रिक स्कैम कर रहे हैं. इससे पर्सनल डिटेल स्कैमर्स के पास पहुंच जाती हैं, जिसका वे गलत इस्तेमाल करते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

कैसे होता है स्कैम?

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक इस स्कैम में स्कैमर्स कंपनियों के फर्जी जॉब ऑफर बनाते हैं. इसके बाद जब कोई आवेदन करता है, तो उसपर फर्जी वेरिफिकेशन करने का दबाव बनाया जाता है. इसके बाद जैसे ही कोई ये फर्जी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को पूरा करता है, उसकी पर्सनल डिटेल्स स्कैमर्स के पास पहुंच जाती है. ऐसे में रिक्रूटमेंट के नाम पर मासूम लोग स्कैम का शिकार हो जाते हैं. ध्यान रहे कि कोई भी असली कंपनी जॉब के लिए किसी वेरिफिकेशन का दबाव नहीं बनाती है. 

स्कैम से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • किसी भी तरह की इंफोर्मेशन साझा करने से पहले रिक्रूटर और कंपनी को अच्छे से वेरिफाई कर लें.
  • हायरिंग प्रोसेस के दौरान करवाए जाने वाले किसी भी तरह के अनजान वेरिफिकेशन को पहले चेक कर लें.
  • बिना किसी वेरिफिकेशन के अपनी पर्सनल इंफोर्मेशन साझा न करें.
  • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ईमेल डोमेन तो अच्छे से चेक कर लें.
  • अगर कोई तुरंत सेलेक्शन के लिए कहता है तो सतर्क हो जाएं और पहले वेरिफाई करें.

स्कैम से बचने का तरीका 

बायोमेट्रिक स्कैम से बचने के लिए mAadhaar ऐप पर जाकर तुंरत बायोमेट्रिक लॉक को इनेबल कर लें. इससे आपकी पर्सनल डिटेल का मिसयूज होने से बच जाएगा.

Advertisement

स्कैम हो जाए तो क्या करें?

अगर आप या आपका कोई परिचित किसी तरह के स्कैम का शिकार हो जाता है तो https://cybercrime.gov.in/ पर तुरंत रिपोर्ट करें या फिर या 1930 नंबर पर कॉल करें.

Featured Video Of The Day
PM Modi के फैन हुए पुतिन, ये बयान देकर सबको चौंकाया! | Breaking | Trump | World News | NDTV India
Topics mentioned in this article