EPFO 3.0: अब आप ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे! तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए यहां

EPFO Update: ATM और UPI के जरिए PF निकासी को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह PF निकासी की सुविधा मई के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
EPFO Update
file photo

EPFO Update: पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब कर्मचारियों को अपना पीएफ का पैसा निकालना आसान हो जाएगा. EPFO की ओर से बताया गया है कि जल्द ही कर्मचारी ATM से सीधे PF राशि निकाल सकेंगे. इतना ही नहीं, UPI के जरिए भी पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ATM और UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा मई के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकती है. इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

हालांकि, अभी तक इस सुविधा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. फिलहाल यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है. सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारी बिना किसी झंझट के आसानी से अपना PF पैसा निकाल सकेंगे. निकासी की अधिकतम निकासी सीमा 50% होगी. इसके लिए UAN और KYC अनिवार्य है.

मई 2026 में शुरू होगी नई सुविधा

ET Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई सुविधा “EPFO 3.0” योजना का हिस्सा है. इसका मुख्य मकसद EPFO की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करना और कर्मचारियों को पीएफ से जुड़ी सेवाएं तेजी और आसानी से उपलब्ध कराना है. इससे पीएफ पैसा निकालने की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी. इस नए सिस्टम के तहत EPFO अपने खाताधारकों को नए ATM कार्ड भी जारी कर सकता है. इससे कर्मचारी बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई किए और बिना EPFO दफ्तर जाए सीधे पैसा निकाल सकेंगे. EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के मध्य‑2026 तक पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है. इसके पूरा होने के बाद पीएफ क्लेम जल्दी निपटेंगे, अकाउंट ट्रांसफर आसान होगा, और डिजिटल सेवाएं पहले से बेहतर होंगी.

यह भी पढ़ें:- आयुष्मान कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर, इलाज में आ सकती है परेशानी, प्राइवेट अस्‍पताल बना सकते हैं दूरी

Advertisement

EPFO 3.0 के Withdrawal नियम क्या हैं?

EPFO 3.0 के तहत सबसे बड़ा बदलाव तुरंत पीएफ निकासी (Instant PF Withdrawal) की सुविधा को लेकर है. इस सुविधा के जरिए EPFO सदस्य डिजिटल पेमेंट के माध्यम से तुरंत अपना पीएफ पैसा निकाल सकेंगे. इसके लागू होने के बाद EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. लंबी कागजी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिलेगा.

ATM से कितना PF निकाल सकेंगे
  • निकासी सीमा- कुल जमा राशि का 50% तक, लेकिन नियम के तहत कम से कम 25% बैलेंस खाते में रहना अनिवार्य हो सकता है.
  • ऑटो-सेटलमेंट- विशेष मामलों में 5 लाख तक का ऑटो-सेटलमेंट संभव होगा.
  • प्रक्रिया- इसके लिए आपका UAN आधार, पैन और बैंक खाते से एक्टिव रूप से लिंक होना चाहिए.
  • सुविधा- यह सुविधा मुख्य रूप से आपातकालीन स्थितियों के लिए है, जिसमें एंप्लॉयर की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.
Featured Video Of The Day
Bengal News: TMC नेता Abhishek Benerjee पर भीड़ ने किया हमला! मचा बवाल! | Breaking | Mamata | NDTV
Topics mentioned in this article