EPFO 3.0: सरकारी नौकरी हो या प्राइवेट, हर कर्मचारी के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) एक जरूरी बचत होती है. अब EPFO इसे और आसान बनाने जा रहा है. बता दें कि EPFO 3.0 के तहत PF से पैसे निकालने के प्रोसेस को डिजिटल और फास्ट किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा. EPFO 3.0 के तहत आप अपने PF का पैसा ATM और UPI के जरिए भी निकाल सकेंगे. यानी अब PF निकालने के लिए लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं इसका आसान प्रोसेस, साथ ही जानेंगे कि आप एक बार में ATM या UPI से PF का कितना पैसा निकाल पाएंगे.
ATM और UPI से कितना पैसा निकाल सकेंगे?
नए नियमों के अनुसार, आप अपने PF खाते में जमा कुल राशि का अधिकतम 50% तक ही ATM या UPI के जरिए निकाल पाएंगे. यानी अगर आपके PF खाते में 2 लाख रुपये हैं, तो आप 1 लाख रुपये तक ही ATM या UPI से निकाल सकेंगे. यह लिमिट इसलिए रखी गई है ताकि आपकी कुछ बचत भविष्य के लिए सुरक्षित रहे.
EPFO अपने सदस्यों के लिए खास ATM कार्ड जारी करने की योजना बना रहा है. यह कार्ड सीधे आपके PF खाते से लिंक होगा. जैसे आप बैंक ATM से पैसे निकालते हैं, उसी तरह इस कार्ड की मदद से आप PF का पैसा निकाल सकेंगे. इसके अलावा UPI के जरिए भी तुरंत पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा.
कौन उठा सकता है इसका फायदा?इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. जैसे-
- आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए.
- मोबाइल नंबर UAN से लिंक होना चाहिए.
- इसके अलावा KYC पूरी होनी चाहिए (आधार, PAN, बैंक अकाउंट और IFSC).
यह भी पढ़ें- कैसे बुक कर सकते हैं पूरी ट्रेन? कितना आता है खर्च और क्या है प्रोसेस, आसान भाषा में समझें
EPFO ने 32 बड़े सरकारी और निजी बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिससे PF का पैसा तेजी से ट्रांसफर हो सके. इसमें SBI, HDFC, ICICI, Axis, PNB जैसे बड़े बैंक शामिल हैं.
यानी EPFO 3.0 कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. इससे PF निकालना पहले से ज्यादा आसान, तेज और पारदर्शी हो जाएगा. खासकर ATM और UPI की सुविधा आने से लोगों को फायदा हो सकता है.














