घर बैठे सरेंडर कर सकते हैं LPG सिलेंडर, Indian Oil ने बताया क्या है आसान तरीका

How to Surrender LPG Cylinder: इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घर बैठे LPG सिलेंडर सरेंडर करने का आसान तरीका बताया है, जिससे लोग बिना किसी झंझट के अपना कनेक्शन बंद कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG सिलेंडर कैसे सरेंडर करें?
AI

LPG Cylinder Surrender: मिडिल ईस्टे में चल रहे तनाव के कारण देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत देखने को मिली है. देश में कई जगहों से गैस की किल्लत की तस्वीरें सामने आई हैं. कई जगहों पर रेस्टोरेंट और ढाबे बंद हो गए हैं, तो कुछ लोगों को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार ने भी फैसला लिया है कि जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) उपलब्ध है, वहां के परिवार यदि इसे अपनाते नहीं हैं, तो उनकी LPG सिलेंडर सप्लाई 3 महीने बाद बंद कर दी जाएगी. अब लोगों ने LPG से PNG कनेक्शन पर स्विच करना शुरू कर दिया है. ऐसे में इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घर बैठे LPG सिलेंडर सरेंडर करने का आसान तरीका बताया है, जिससे लोग बिना किसी झंझट के अपना कनेक्शन बंद कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

Photo Credit: Wikimedia Commons

Indian Oil ने बताया कैसे करें LPG सिलेंडर सरेंडर

Indian Oil ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट से पोस्ट कर उपभोक्ताओं को अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करने का तरीका बताया है. पोस्ट के मुताबिक अब एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना बेहद आसान हो गया है और यह काम आप घर बैठे कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करनी होगी. इसके बाद आपका गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर बाकी सारी प्रक्रिया संभाल लेगा, जिसमें जरूरी पेपरवर्क, सिलेंडर की वापसी और रिफंड शामिल है. आइए जानते हैं ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करने का प्रोसेस...

LPG सिलेंडर को सरेंडर करने की रिक्वेस्ट दर्ज करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

स्टेप 1: MyPNGD.in पोर्टल पर विजिट करें. इसके लिए आप https://mypngd.in/ वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें.
स्टेप 3: इसके बाद सरेंडर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.

Advertisement


मार्च में 3.3 लाख नए PNG कनेक्शन

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की मार्केट एवं रिफाइनरी संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्राकृतिक गैस नेटवर्क के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और मार्च में 3.3 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए. घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र के लिए जरूरी सीएनजी की भी शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.

Advertisement
Topics mentioned in this article