Delhi Traffic Advisory: आज राजघाट और DDU मार्ग पर पाबंदियां लागू, जानिए समय और रूट

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजघाट पर आधिकारिक कार्यक्रम और DDU मार्ग पर संस्कृत भारती के नए केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन है, जिसके चलते ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Traffic Advisory
file photo

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज सोमवार को डीडीयू मार्ग (DDU Marg) और राजघाट के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए हैं और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, DDU मार्ग पर संस्कृत भारती के नए केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन है, जिसके चलते DDU मार्ग में गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 1500 लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है. इससे DDU मार्ग और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक जाम हो सकता है. इसके अलावा राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर एक आधिकारिक कार्यक्रम भी होना है. इस कार्यक्रम में कई बड़े और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे.

राजघाट के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, राजघाट पर कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों और गतिविधियों के चलते आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की संभावना है. इसलिए मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें और जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्ग अपनाएं.

यह भी पढ़ें:- Railway Ticket Booking System: IRCTC में एजेंट के लिए क्या प्रावधान हैं? जानिए टिकट बुकिंग से कमीशन तक हर सवाल का जवाब

एडवाइजरी के अनुसार, मध्य दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लगाए जा सकते हैं. बीएसजेड मार्ग (BSZ Marg) पर ITO चौक से दिल्ली गेट तक और शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक आवाजाही प्रभावित रह सकती है. इसके अलावा आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग तक ट्रैफिक पर रोक लगने की संभावना है. इसी तरह शांति वन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर तक के रास्तों पर भी प्रतिबंध लग सकते हैं. राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक का मार्ग भी प्रभावित होने की आशंका है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन समयों में वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अपनी यात्रा पहले से योजना बनाकर करें.

Advertisement

DDU मार्ग ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन

ट्रैफिक की जरूरतों के हिसाब से DDU मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक इन रास्तों का इस्तेमाल न करें. DDU मार्ग (ITO से Minto Road दोनों तरफ) और विष्णु दिगंबर मार्ग. ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करे.

Advertisement

ITO चौक - Outer Circle - Chelmsford Road
BSZ मार्ग - Kotla Cut - Mata Sundari Lane - Mirdard Chowk - Minto Road - NDLS
BSZ मार्ग - Delhi Gate चौक - JLN मार्ग - Minto Road- NDLS

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में भारतीय जहाजों पर हमला! | Donald Trump | War News
Topics mentioned in this article