Delhi Traffic Police: दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट है. राजधानी के उत्तर-पूर्वी इलाके में आने वाले दिनों में यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि खजूरी खास इलाके में पाइपलाइन की मरम्मत चल रही है, जिसकी वजह से कुछ दिनों तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. यह काम Delhi Jal Board द्वारा किया जा रहा है.
भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास पाइपलाइन की मरम्मत का काम जारी है. इस कारण यमुना विहार से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच का रास्ता अगले 3 दिनों तक, यानी 26 अप्रैल 2026 तक प्रभावित रहेगा. इस दौरान सड़क पर लेन कम होने की वजह से वाहनों की गति धीमी रह सकती है और जाम की स्थिति भी बन सकती है.
किन रास्तों पर रहेगा असर?
इस मरम्मत कार्य का सबसे ज्यादा असर यमुना विहार और भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच वाले रास्ते पर पड़ेगा. खासकर भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से खजूरी चौक जाने वाली सड़क पर ज्यादा परेशानी हो सकती है.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाहदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और घर से थोड़ा जल्दी निकलें. अगर संभव हो, तो भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से खजूरी चौक जाने वाले रास्ते से बचें. इससे आप ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे गोकुलपुरी, मौजपुर, सीलमपुर और शास्त्री पार्क वाले रूट का इस्तेमाल करें. ये रास्ते फिलहाल बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 10 साल पुराना है आपका आधार कार्ड? जान लें ये बात, वरना रुक सकते हैं जरूरी काम
यहां से लें ट्रैफिक की लाइव जानकारीअगर किसी को ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या मदद चाहिए, तो वे व्हाट्सएप नंबर 8750871493 या हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही, ट्रैफिक अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए रखें.













