Delhi Traffic Advisory: रविदास मार्ग पर PWD निर्माण कार्य के चलते एक साइड बंद, जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Delhi Traffic Advisory: ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रविदास मार्ग पर PWD के चल रहे निर्माण कार्य के कारण, एक कैरिजवे यानी सड़क का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है, जिससे हमदर्द के पास MB रोड पर भारी जाम लग गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Traffic Advisory
Social Media

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि रविदास मार्ग पर PWD का काम चल रहा है, जिसके कारण रोड़ की एक साइड पूरी तरह से बंद कर दी गई है. एक साइड सड़क बंद होने के चलते भारी जाम लग रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस रास्ते पर निकलने से बचें.

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रविदास मार्ग पर PWD के चल रहे निर्माण कार्य के कारण, एक कैरिजवे यानी सड़क का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है, जिससे हमदर्द के पास MB रोड पर भारी जाम लग गया है. ट्रैफिक स्टाफ तैनात कर दिया गया है और ट्रैफिक को मैन्युअल रूप से कंट्रोल किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे खानपुर से हमदर्द या रविदास मार्ग की ओर जाने के लिए MB रोड का इस्तेमाल करने से बचें और देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे पीक टाइम में इस रास्ते से बचने की कोशिश करें, घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. रविदास मार्ग पर PWD के निर्माण कार्य पर चल रहे इस जरूरी काम की वजह से कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है. लेकिन अगर आप पहले से योजना बनाकर निकलेंगे और सही रास्ता चुनेंगे, तो जाम से आसानी से बच सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- EPFO 3.0: अब आप ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे! तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए यहां

कहां मिलेगी ताजा जानकारी?

आप ट्रैफिक से जुड़ी हर अपडेट के लिए Delhi Traffic Police की वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Thalapathy Vijay Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में शपथ लेते ही विजय ने 'बरसाया' पैसा!
Topics mentioned in this article