Delhi Traffic Alert: अगर आप आज यानी 23 अप्रैल को दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ जाने वाले हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि 23 अप्रैल को DU के किरोड़ी मल कॉलेज में एनुअल डे, स्टाफ सम्मान समारोह और ग्रेजुएट डिनर का आयोजन है. इस कार्यक्रम में काफी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. ऐसे में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कॉलेज और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है.
किन रास्तों पर पड़ेगा असर?
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत पड़ने पर-
- सेंट स्टीफेंस कॉलेज रेड लाइट
- Hindu College रेड लाइट
- क्रांति चौक
- पटेल चेस्ट
- मॉल रोड और उससे जुड़े रास्तों पर डायवर्जन या रोक लगाई जा सकती है.
यहां गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल या डायवर्ट किया जा सकता है. हालांकि, इमरजेंसी गाड़ियों को जाने की अनुमति होगी.
लोगों के लिए जरूरी सलाहट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे आज दोपहर 2 बजे से बताए गए रास्तों से जाने से बचें, सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें, घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान कर लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
यह भी पढ़ें- शादी में आवारा कुत्ते का आतंक, 60 से ज्यादा लोगों को काटा, जानें आवारा कुत्तों की शिकायत कहां करें
ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. इससे अलग व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.














