Delhi Traffic Advisory: दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रह सकते हैं बंद, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, समिट के कारण बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहेगी. इसी को देखते हुए सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्‍ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें. Delhi Traffic Police ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी AI Impact Summit 2026 को ध्यान में रखते हुए की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, समिट के कारण बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही रहेगी. इसी को देखते हुए सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कुछ मार्गों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर डायवर्जन भी किया जा सकता है.

Holi Special Buses 2026: होली पर दिल्ली से प्रयागराज के लिए UP रोडवेज चलाएगा स्पेशल बसें, यहां जानिए रूट-टाइमिंग और लिस्ट

इन सड़कों पर रह सकता है असर

आज जिन रास्तों पर ट्रैफिक ज्यादा रहने की संभावना है, उनमें भैरों रोड, भगवान दास रोड, पुराना किला रोड और मथुरा रोड शामिल हैं. अगर आपका इन इलाकों से होकर गुजरने का प्लान है, तो बेहतर होगा कि आप वैकल्पिक रास्ता चुनें.

इन रास्तों से जाना रहेगा सेफ

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल करें. इन रास्तों से आप जाम से बच सकते हैं और समय की बचत भी होगी.

Advertisement
आम लोगों के लिए जरूरी निर्देश

ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा है-

  • जहां तक संभव हो, प्रभावित रास्तों से बचें.
  • घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें.
  • सफर से पहले रूट प्लान करें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें.
  • ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
  • लेन में चलें और नियमों का पालन करें
  • किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और सहयोग करें, ताकि सभी के लिए यातायात सुचारू बना रहे.

यहां से पाएं ताजा अपडेट

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर 1095 या 011-25844444 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

Advertisement

अगर आप आज इंडिया गेट, प्रगति मैदान या आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले से तैयारी कर लें. सही जानकारी और थोड़ी सी सावधानी आपको लंबी देरी और परेशानी से बचा सकती है.
 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या रुकवा पाएंगे ईरान-अमेरिका की जंग? | Mic On Hai | Trump
Topics mentioned in this article