Delhi Metro Timing Change: अगर आप रविवार को कोई जरूरी काम निपटाने या घूमने के लिए दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. इस रविवार यानी 19 अप्रैल 2026 को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर टाइमिंग में बदलाव किया गया है. ट्रैक मेंटेनेंस के कारण सुबह से समय में मेट्रो सर्विंस की टाइमिंग में बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसे में अगर आप शेड्यूल देखे बिना जल्दी घर से निकलते हैं तो आपको स्टेशन पर थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो ने समय बदलाव की जानकारी अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए शेयर की है. आइए जानते हैं नए शेड्यूल के बारे में...
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: 24 अप्रैल तक दिल्ली के इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पढ़ लें ये खबर
19 अप्रैल 2026 के लिए बदली दिल्ली मेट्रो की टाइमिंगदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि इंद्रप्रस्थ और सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के लिए रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सुबह के समय ब्लू लाइन (लाइन‑3 और 4) पर मेट्रो सर्विस की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा. आइए जानते हैं रविवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पहली मेट्रो की टाइमिंग क्या रहेंगी...
- वैशाली से द्वारका सेक्टर‑21 की ओर: सुबह 06:05 बजे.
- लक्ष्मी नगर से द्वारका सेक्टर‑21 की ओर: सुबह 06:21 बजे
- यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर‑21 की ओर: सुबह 05:50 बजे
- द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, द्वारका सेक्टर‑21 से नोएडा और वैशाली की ओर पहली ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
हालांकि, सुबह 06:30 बजे के बाद ब्लू लाइन की दोनों लाइनों पर सामान्य मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी.
DMRC की यात्रियों से अपील
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि सुबह के समय इस सेक्शन में यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से ही कर लें और अतिरिक्त यात्रा समय का ध्यान रखें. इसके अलावा नई टाइमिंग से संबंधित जानकारी यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट की जाएगी.
यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway: इन 7 इलाकों में खरीद लें प्रोपर्टी, आसमान छुएंगे दाम, जानें कैसे होगा फायदा














