दिल्लीवालों पानी कर लो स्टोर! 2 दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, चेक कर लें जगह की लिस्ट

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 23 और 24 मार्च यानी सोमवार और मंगलवार को भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की एनुअल फ्लशिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
23 और 24 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी
File Photo

Delhi Water Supply News: दिल्ली जल बोर्ड ने कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 23 और 24 मार्च यानी सोमवार और मंगलवार को भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की एनुअल फ्लशिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए लोगों से खेद जताया है और नागरिकों से पहले से ही जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करके रखने की अपील की है. आइए जानते हैं, किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी...

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद घर पहुंचना होगा आसान, RailOne ऐप पर मिलेगी ये युविधा, यात्री जान लें काम की बात

23 मार्च को इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 23 मार्च 2026 को दिल्ली के BI ब्लॉक शालीमार बाग BPS, BW ब्लॉक शालीमार बाग BPS, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

24 मार्च को इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026, दिन मंगलवार को U&V ब्लॉक शालीमार बाग BPS, SD ब्लॉक पीतमपुरा, आजादपुर मंडी, सेक्टर 18, 19 और बादली गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
 

Advertisement


पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर सम्पर्क करें:

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB: 1916
  • अशोक विहार वाटर इमरजेंसी: 011-24306089
  • पश्चिम विहार वाटर इमरजेंसी: 011-25274679, 25275259, 25275260
  • पंजाबी बाग वाटर इमरजेंसी: 011-25223658
  • होलंबी वाटर इमरजेंसी: 011-27700789, 27700474

यह भी पढ़ें: अब कपड़ों में मिलेगी क्वालिटी की गारंटी, शर्ट-पैंट खरीदते समय नहीं होगा धोखा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz पर तनातनी, खतरे में शांति! 3 दिन बाद, 'महायुद्ध राउंड-2'? | Iran War News
Topics mentioned in this article