दिल्ली के इन इलाकों में आज रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित, जल बोर्ड ने जारी किया अलर्ट, देख लें पूरी लिस्ट

दिल्ली जल बोर्ड ने कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की एनुअल फ्लशिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
11 मार्च को दिल्ली में रहेगी पानी की सप्लाई प्रभावित

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड ने कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि 11 मार्च को भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की एनुअल फ्लशिंग के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने इस असुविधा के लिए लोगों से खेद जताया है और नागरिकों से पहले से ही जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर करके रखने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: LPG Gas Cylinder: अगर बुकिंग के बाद भी डीलर नहीं दे रहा गैस सिलेंडर तो कहां करें शिकायत? ये रहे भारत गैस, इंडेन और HP के हेल्पलाइन नंबर

इन इलाकों में रहेगी सप्लाई प्रभावित

विभाग के अनुसार, इस मेंटेनेंस प्रोग्राम के चलते पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और रोहिणी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रह सकती है. जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी, उनमें शालीमार बाग के बीएफ ब्लॉक, मदिपुर गांव और जे.जे. कॉलोनी, पश्चिम विहार एक्सटेंशन, पश्चिम पुरी के पॉकेट-1, 2 और 3, मुल्तान नगर, ज्वाला हेरी गांव और पीतमपुरा के जनता फ्लैट्स जैसे इलाके शामिल हैं.

इसके अलावा, न्यू मोती नगर, मदिपुर के स्लम क्वार्टर, मौजपुर, ब्रह्मपुरी, जगजीत नगर, करतार नगर, विजय कॉलोनी, गौतम विहार और घोंडा गांव सहित आसपास के कई इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है. पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर, बलबीर नगर, गोरख पार्क, कबीर नगर, ज्योति कॉलोनी, शिवाजी पार्क, रोहताश नगर और चंदरलोक जैसे इलाकों में भी इस दौरान पानी की कमी हो सकती है. वहीं गोकुलपुरी, दुर्गापुरी, अशोक नगर, नाथू कॉलोनी, मानसरोवर पार्क और राम नगर जैसे क्षेत्रों में भी जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके अलावा सीमापुरी, नंद नगरी, जहांगीरपुरी, रोहिणी सेक्टर-11, सेक्टर-15 और सेक्टर-23 के कुछ हिस्सों में भी पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा.

Advertisement

जरूरत पड़ने पर टैंकर की सुविधा

दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जिन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी, वहां जरूरत पड़ने पर टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए लोगों को पानी की आपातकालीन सेवाओं के कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है. शास्त्री पार्क, सीलमपुर, ग्रेटर कैलाश, गिरी नगर, जल सदन, वसंत कुंज, छत्तरपुर और आर.के. पुरम के कंट्रोल रूम से पानी के टैंकर की व्यवस्था की जा सकती है. विभाग ने यह भी बताया कि पानी से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में लोग दिल्ली जल बोर्ड के वाटर इमरजेंसी नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं.

यहां देखें लिस्ट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article