Delhi Water Supply: दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत, DJB ने बताया जरूरत पड़ने पर क्या करें?

Delhi Water Supply: 8 और 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी. यह रोक तय समय पर होने वाले रखरखाव यानी मेंटेनेंस कार्य के कारण लगाई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली जल बोर्ड
file photo

Delhi Water Supply: दिल्लीवासियों के लिए काम की खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक जरूरी सूचना जारी की है. दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में 8 और 9 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. जल बोर्ड के अनुसार, यह समस्या अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सालाना सफाई (फ्लशिंग प्रोग्राम) के कारण होगी.

दो दिन कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि 8 और 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी. यह रोक तय समय पर होने वाले रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण लगाई जा रही है. दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, यह काम उनके हर साल होने वाले मेंटेनेंस प्रोग्राम का हिस्सा है.

क्या काम होंगे

  • भूमिगत पानी के टैंकों की सफाई और फ्लशिंग
  • बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और देखरेख
  • पानी की गुणवत्ता और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना

8 अप्रैल 2026 को प्रभावित होने वाले इलाके

सुल्तानपुरी (80 गज), सेक्टर‑3, पॉकेट‑H और सेक्टर‑33, रोहिणी, हरिजन बस्ती,निजामपुर गांव, इंद्रा झील कॉलोनी, गढ़ी रंधाला गांव, सेक्टर‑3, पॉकेट‑F और सेक्टर‑25, रोहिणी में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

9 अप्रैल 2026 को प्रभावित होने वाले इलाके

सुल्तानपुरी (80 गज), हरिजन बस्ती, इंद्रा झील कॉलोनी सेक्टर‑4, पॉकेट B‑6 और B‑8, रोहिणी, अवंतिका एन्क्लेव, माजरा गांव और आसपास के क्षेत्र, किराड़ी गांव, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर और कराला गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.

Advertisement

जल बोर्ड ने निवासियों को दी ये सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें. पानी का समझदारी से उपयोग करें और दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें.

Advertisement
वाटर टैंकर सेवा और हेल्पलाइन नंबर

पानी की समस्या को देखते हुए वाटर टैंकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करें.

  • सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916
  • टोल‑फ्री नंबर: 23527679, 23538495
  • मंगोलपुरी OHT: 27294132, 27915531
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में 'बटन' से पहले 'बम' क्यों? | PM Modi Speech | Sucherita Kukreti