दिल्ली में 5 'Dry Day' घोषित, इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Delhi declares 5 dry days: राजधानी में आने वाले महीनों के लिए सरकार ने 'ड्राई डे' की सूची जारी कर दी है. इन खास दिनों पर पूरे शहर में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi declares 5 dry days: दिल्ली में 5 दिन रहेगा 'ड्राई डे'

Delhi declares 5 dry days: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. राजधानी में त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों के दौरान खास नियम लागू होते हैं. इसी कड़ी में सरकार ने आने वाले महीनों के लिए 'ड्राई डे' की तारीखें तय कर दी हैं. इन खास दिनों पर पूरे शहर में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी. इसलिए पहले से जानकारी रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. यह फैसला त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि इन दिनों की गरिमा बनी रहे. 

किन तारीखों पर रहेगा ड्राई डे?

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के अनुसार, मई से सितंबर के बीच कुल 5 दिन ऐसे होंगे जब शराब की दुकानें बंद रहेंगी. 

  • 1 मई- बुद्ध पूर्णिमा
  • 27 मई- बकरीद
  • 26 जून- मुहर्रम
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस और 
  • 9 सितंबर- जन्माष्टमी

इन सभी तारीखों पर राजधानी में किसी भी दुकान या लाइसेंसधारी परिसर में शराब की बिक्री नहीं होगी.

किन लोगों को मिलेगी छूट?

हालांकि, इस प्रतिबंध में कुछ खास छूट भी दी गई है. जिन होटलों के पास L-15 या L-15F लाइसेंस है, वहां ठहरने वाले मेहमानों को शराब परोसी जा सकती है. लेकिन यह सुविधा केवल होटल के गेस्ट्स के लिए ही होगी. होटल के बार या रेस्टोरेंट में बाहर से आने वाले लोगों को इन दिनों शराब नहीं दी जा सकती.

दुकानदारों के लिए जरूरी निर्देश

सरकार ने सभी शराब विक्रेताओं को साफ निर्देश दिए हैं कि ड्राई डे की जानकारी अपनी दुकान के नोटिस बोर्ड पर लगाना जरूरी होगा. इन दिनों सभी लाइसेंस प्राप्त दुकानें और परिसर पूरी तरह बंद रहेंगे. नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

Advertisement
नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

अगर कोई दुकानदार या लाइसेंसधारी इन आदेशों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है. इसलिए सभी संबंधित लोगों को इन नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है.

क्यों जरूरी है यह जानकारी?

यह ड्राई डे कैलेंडर उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है जो त्योहारों या छुट्टियों के दौरान अपनी योजनाएं बनाते हैं. पहले से जानकारी होने पर लोग अपनी जरूरत के अनुसार तैयारी कर सकते हैं और किसी तरह की परेशानी से बच सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 1 मई से बदल रहे LPG के नियम, बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक जान लें नए बदलाव

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | CM Yogi On Namaz: सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी का आदेश | Sawaal India Ka
Topics mentioned in this article