Delhi Airport Travel Advisory: खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित, IndiGo ने यात्रियों के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi Airport Travel Advisory: दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ाने प्रभावित हुई हैं. इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Airport Travel Advisory
file photo

Delhi Airport Travel Advisory: दिल्ली में मौसम के बदलते हालात ने एक बार फिर हवाई यात्रा को प्रभावित किया. इंडिगो ने यात्रियों को देरी और समय-सीमा में बदलाव की चेतावनी देते हुए ट्रैवेल एडवाइजरी जारी की है. Indigo ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. इंडिगो ने अपनी पोस्ट लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं और असुविधा को कम करने के लिए स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है. हमारी टीमें स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं, ताकि जैसे ही हालात बेहतर हों, आपकी यात्रा फिर से शुरू हो सके. हम आपको सुरक्षित और सुचारू रूप से आपके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

अगर, आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो हम आपको सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर देख लें. कृपया यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें, क्योंकि सड़कों पर आवाजाही सामान्य से धीमी हो सकती है. आपकी सुविधा और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में मौसम के बदलते हालात के चलते शुक्रवार यानी 18 अप्रैल की शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कई उड़ानों में देरी हुई. खराब दृश्यता और अस्थिर मौसम के कारण उड़ानों के आने‑जाने पर असर पड़ा. इस वजह से इंडिगो और एयर इंडिया सहित बड़ी एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी सलाह जारी की.

खराब मौसम के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी हुई. कई उड़ानों का समय बदला गया और कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा. हालांकि, हवाई अड्डे पर काम चलता रहा, लेकिन कम दृश्यता के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों की रफ्तार धीमी रखी गई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation | सर्वाइवल से आत्मनिर्भरता तक: बदलती जनजातीय ज़िंदगियां | NDTV India
Topics mentioned in this article