Debit Card से मिलता है 10 लाख तक का फ्री बीमा, जानें क्लेम का आसान तरीका

Debit Card Free Insurance: कई बैंक अपने डेबिट कार्ड के साथ मुफ्त बीमा कवर भी देते हैं. यह कवर कई बार 10 लाख रुपये तक का हो सकता है. हालांकि, इस सुविधा का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Debit Card से मिलता है 10 लाख तक का फ्री बीमा

Debit Card Free Insurance: हममें से ज्यादातर लोग डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ एटीएम से पैसे निकालने या शॉपिंग करने के लिए करते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि कई बैंक अपने डेबिट कार्ड के साथ मुफ्त बीमा कवर भी देते हैं. यह कवर कई बार 10 लाख रुपये तक का हो सकता है. हालांकि, इस सुविधा का फायदा लेने के लिए कुछ शर्तें पूरी करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं इस बारे में- 

सड़क पर सफेद और पीली लाइन क्यों बनाई जाती हैं, दोनों रंग की लाइनों में क्या अंतर होता है?

इन बैंक के कार्ड पर मिलता है कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस 

भारत के कई बड़े बैंक जैसे HDFC बैंक, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक अपने डेबिट कार्ड पर कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस देते हैं. यह बीमा आमतौर पर ग्रुप पॉलिसी के तहत होता है, इसलिए अलग से कोई पॉलिसी नंबर जारी नहीं किया जाता. इसमें पर्सनल एक्सीडेंट कवर, एयर एक्सीडेंट कवर, खरीद सुरक्षा और कार्ड फ्रॉड जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं.

हालांकि, यह बीमा तभी लागू होता है जब आपका डेबिट कार्ड एक्टिव हो. यानी तय समय के भीतर कार्ड से ट्रांजैक्शन करना जरूरी है. जैसे- कुछ बैंकों में पिछले 60 या 90 दिनों के अंदर कम से कम एक या कुछ तय संख्या में खरीदारी या ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी होता है. अगर आप कार्ड का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो बीमा कवर लागू नहीं होगा.

Advertisement

डेबिट कार्ड को एक्टिव रखने का आसान तरीका है कि आप रोजमर्रा के खर्च, जैसे बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज या पेट्रोल का भुगतान कार्ड से करें. इससे जरूरी ट्रांजैक्शन की शर्त पूरी होती रहेगी.

कितनी होती है बीमा कवर की रकम?

बीमा कवर की रकम आपके कार्ड की कैटेगरी पर निर्भर करती है. सामान्य कार्ड पर करीब 1 लाख रुपये तक का कवर मिल सकता है. प्लेटिनम या प्रीमियम कार्ड पर यह राशि 2 लाख से 5 लाख रुपये तक हो सकती है. कुछ खास कार्ड पर यह कवर 10 लाख रुपये तक भी पहुंच जाता है.

Advertisement
कैसे कर सकते हैं क्लेम?

अगर कार्डधारक के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है, तो नॉमिनी को तय समय के अंदर बैंक को सूचना देनी होती है. आमतौर पर 30 से 60 दिनों के अंदर क्लेम फाइल करना जरूरी माना जाता है. इसके लिए क्लेम फॉर्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दुर्घटना की स्थिति में एफआईआर और नॉमिनी के केवाईसी दस्तावेज जमा करने होते हैं. बैंक स्टेटमेंट भी देना पड़ सकता है, जिससे साबित हो सके कि कार्ड एक्टिव था.

इस तरह सही जानकारी और समय पर कार्रवाई से यह मुफ्त बीमा मुश्किल समय में बड़ा सहारा बन सकता है.

Topics mentioned in this article