DDA Premium Housing Scheme: DDA प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की डेट बढ़ी, जानिए फ्लैट्स की संख्या, कीमत, लोकेशन, रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी

DDA Premium Housing Scheme: डीडीए ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 को लोगों की मांग पर बढ़ा दिया है. इस स्कीम में कुल 582 फ्लैट शामिल हैं. इसके साथ ही अलग से कार और स्कूटर गैराज भी उपलब्ध कराए जा रहे है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DDA प्रीमियम हाउसिंग स्कीम
file photo

DDA Premium Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 को लोगों की मांग पर 20 फरवरी तक बढ़ा दिया है. इस स्कीम में कुल 582 फ्लैट शामिल हैं. इसके साथ ही अलग से कार और स्कूटर गैराज भी उपलब्ध कराए जा रहे है. DDA ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में HIG (हाई इनकम ग्रुप), MIG (मिडिल इनकम ग्रुप), LIG (लो इनकम ग्रुप), जनता फ्लैट और EWS (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) फ्लैट उपलब्ध हैं. चलिए आपको बताते हैं डीडीए की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में फ्लैट की कीमत, लोकेशन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें.

यह भी पढ़ें:- Pension Rules 2026: क्या बेटियां पेंशन की हकदार हैं? जानें सरकार के नियम

DDA हाउसिंग स्कीम के फ्लैट कहां‑कहां हैं?

जसोला
वसंत कुंज
रोहिणी
द्वारका
करोल बाग
दिलशाद गार्डन
गाजीपुर
लोकनायक पुरम
और दिल्ली के अन्य अच्छे इलाकों में भी फ्लैट शामिल हैं.

स्कीम कब शुरू हुई और क्यों बढ़ाया समय?

यह स्कीम 6 जनवरी 2026 को लॉन्च की गई थी. DDA के अनुसार, तारीख इसलिए बढ़ाई गई है ताकि इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकें. ऑनलाइन EMD (Earnest Money Deposit) जमा करने के लिए समय मिल सके, आवेदन (Application) जमा करने का पूरा मौका मिल सके और ई‑नीलामी (E‑Auction) में ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से भाग ले सकें.

ई‑नीलामी और रजिस्ट्रेशन की नई तारीखें

DDA के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और EMD जमा करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2026, शाम 6 बजे तक है.  आवेदन (Application) जमा करने की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 है. वहीं, ई‑नीलामी का शेड्यूल 26 फरवरी 2026 को जारी किया जा सकता है.

Advertisement

जसोला (Jasola)

यहां 15 HIG फ्लैट उपलब्ध हैं. हर फ्लैट का साइज 162.41 वर्ग मीटर है और रिजर्व प्राइस 2.14 करोड़ तय किया गया है.

वसंत कुंज (Vasant Kunj)

यहां 1 SFS फ्लैट है. इसका साइज 84.41 वर्ग मीटर और इसका रिजर्व प्राइस 1.15 करोड़ तय किया गया है.

द्वारका (Dwarka)

द्वारका में 1 SFS फ्लैट उपलब्ध है. इसका साइज 90.97 वर्ग मीटर है और इसका रिजर्व प्राइस 1.21 करोड़ तय किया गया है. इसके अलावा यहां 14 MIG फ्लैट भी हैं, जिनका साइज 119.66 से 129.98 वर्ग मीटर है और इनका रिजर्व प्राइस 1.34 करोड़ से 1.45 करोड़ के बीच है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
LPG Cylinder Price Hike: 1 महीने में तीसरी बार बढ़ा Commercial LPG Cylinder का दाम | Israel Iran War
Topics mentioned in this article