DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, 2 दिनों में 700 से ज्यादा फ्लैट हुए बुक, ऐसे करें बुकिंग

DDA Karmayogi Awaas Yojana: डीडीए की योजना के तहत विशेष रूप से नरेला सेक्टर A1-A4 में 2 दिनों के भीतर 700 से अधिक फ्लैट बुक हो चुके हैं. यहां रेडी-टू-मूव-इन 1, 2, और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DDA Karmayogi Awaas Yojana
file photo

DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्‍ली विकास प्राधिकरण की कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत दिल्ली में बहुत कम कीमत पर घर खरीदने का सुनहरा मौका मिल रहा है. इस योजना की खास बात यह है कि यह मुख्य रूप से केंद्र और राज्य सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए है, जिन्हें फ्लैट की कीमतों में 25% तक की विशेष छूट दी जा रही है. दिल्ली विकास प्राधिकरण की नरेला इलाके में शुरू की गई दो हाउसिंग योजनाओं के तहत सिर्फ दो दिनों में 700 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए हैं.

यह भी पढ़ें:- Ration Card Complaint: अब राशन से जुड़ी कोई भी समस्या? व्हाट्सएप से ही करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

DDA कर्मयोगी आवास योजना 2025 के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए फ्लैट पेश किए गए. हाल ही में DDA ने नरेला के सेक्टर A1‑A4, पॉकेट‑6 में 936 अतिरिक्त फ्लैट भी इस योजना में जोड़े थे. अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के लिए बुकिंग 26 मार्च को राम नवमी के मौके पर शुरू हुई थी और दो ही दिनों में 400 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए, जिससे लोगों की मजबूत रुचि देखने को मिली. इसी तरह DDA नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला के सेक्टर G7/G8 में कम आय वर्ग (LIG) के लिए कुल 1,944 फ्लैट पेश किए गए हैं. इनमें से अब तक 300 से ज्यादा फ्लैट बिक चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं आप कैसे फ्लैट बुक करवा सकते हैं.

बुकिंग की जानकारी

डीडीए की योजना के तहत विशेष रूप से नरेला (सेक्टर A1-A4) में 2 दिनों के भीतर 700 से अधिक फ्लैट बुक हो चुके हैं. यहां रेडी-टू-मूव-इन (Ready-to-move-in) 1, 2, और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं. इसके लिए सरकारी कर्मचारियों को 25% की भारी छूट मिल रही है. डीडीए के 1 BHK फ्लैट की कीमत लगभग 33.51 लाख से शुरू हो सकती है. इसकी बुकिंग प्रक्रिया 'पहले आओ, पहले पाओ' (First-Come-First-Served - FCFS) आधार पर है.

Advertisement

DDA की आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.dda.org.in पर जाएं. यहां 'Karmayogi Awaas Yojana' लिंक पर क्लिक करें. पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें. आवश्यक बुकिंग राशि लगभग 50,000 रुपये या नियमानुसार जमा करें. इस विशेष योजना के तहत आवेदन 31 मार्च, 2026 तक की जा सकती है.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान की गोलीबारी, भारत का गुस्सा भारी! |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article