Delhi Traffic Advisory: आज DC vs RR का मैच, इन सड़कों पर हो सकती है भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL का मुकाबला खेला जाएगा. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
DC vs RR match Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Alert: अगर आप आज यानी 17 मई को दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आज राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Delhi Capitals VS Rajasthan Royals) के बीच IPL का मुकाबला खेला जाएगा. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 मैच के लिए जाने वाले दर्शकों को ट्रैफिक का खास ध्यान रखना होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि इस समय सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक ज्यादा रहेगा. इसलिए वहां आने-जाने वाले लोगों, मैच देखने वाले दर्शकों और गाड़ी चलाने वालों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है. यह मैच शाम 7 बजे से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा. ऐसे में स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. इस दौरान कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

मैच के दौरान ट्रैफिक पर रहेगा असर

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, स्टेडियम के आसपास की बड़ी सड़कों पर शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदी लग सकती है. इन सड़कों पर जाम की परेशानी हो सकती है.

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग
  • आसफ अली रोड
  • राजघाट और आईटीओ फ्लाईओवर के पास रिंग रोड

यह भी पढ़ें:-  हाइड्रोजन बसें कैसे करेंगी काम? जानिए सीएनजी से कितनी अलग हैं और इसके फायदे

इन रास्तों पर भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद रहेगी

  • दरियागंज से दिल्ली गेट चौक
  • दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक
  • आईटीओ से दिल्ली गेट चौक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि मैच के समय इन सड़कों से बचें. JLN मार्ग यानी राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड यानी तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक और बहादुर शाह जफर मार्ग दिल्ली गेट से आईटीओ तक, जो लोग शाम के समय सेंट्रल दिल्ली से गुजर रहे हैं, उन्हें जितना हो सके वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bihar के सारण में Gautam Adani ने किया अखंड ज्‍योति आई हॉस्पिटल का उद्घाटन | Adani Group
Topics mentioned in this article