Croma Everything Apple Sale: अगर आप आईफोन 17 (iPhone 17) खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. दरअसल, क्रोमा (Croma) अपनी एवरीथिंग एप्पल सेल के तहत एप्पल प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है. इस सेल में आप आईफोन 17 (iPhone 17) को मात्र 44,768 रुपये में खरीद सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. सेल के दौरान आप अलग-अलग ऑफर्स के साथ इस फोन को बेहद कम कीमत पर खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये डील...
iPhone 17 को कम कीमत में कैसे खरीदें?
आईफोन 17 को कम कीमत पर खरीदने के लिए आपको सभी ऑफर्स का फायदा उठाना होगा. इस ऑफर्स में 2 प्रतिशत का कूपन डिस्काउंट (1,658 रुपये), पुराने फोन के बदले 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 4,974 रुपये तक के टाटा न्यू कॉइन्स शामिल हैं. इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद आईफोन 17 की कीमत कुल 44,768 रुपये रह जाती है. इसके अलावा अगर आपके पास टाटा न्यू कॉइन्स नहीं हैं, तब भी आप बैंक के अतिरिक्त 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ फोन को 48,742 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही आप इस फोन को 2,073 रुपये प्रति महीने की EMI पर भी खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में अपने पिता का नाम कैसे सही करें? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
कब तक चलेगी सेल?
क्रोमा की एवरीथिंग एप्पल सेल 3 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और ये 19 अप्रैल तक चलेगी. इस सेल में आप आईफोन, मैकबुक, आईपैड और एयरपोड्स बेहद आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.
iPhone 17 स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 में 120Hz प्रोमोशन डिस्प्ले दिया गया है और यह Apple के A19 बायोनिक चिप पर चलता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और इमेज प्रोसेसिंग को सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी की बात करें तो इस डिवाइस में 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है. वहीं, सामने की तरफ, इसमें वीडियो कॉल के लिए सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ 18MP का कैमरा दिया गया है. इस फोन में 40W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.














