शुरू हुआ हीटवेव का प्रकोप! भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूर खरीद लें ये पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स

Portable Cooling Gadgets: अगर आप भी इस झुलसाती गर्मी में खुद को कूल रखना चाहते हैं, तो भारी खर्च के बिना इन स्मार्ट और पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करने का यह बिल्कुल सही समय है. आइए जानते हैं इन पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स के बारे में...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स
AI

Portable Cooling Gadgets: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. पारा तेजी से 40 डिग्री के पार जा रहा है और ऐसे में घर से बाहर निकलना तो दूर, कमरों के अंदर भी उमस और तपिश ने जीना मुश्किल होता जा रहा है. भारी-भरकम एसी और पुराने कूलर हर जगह ले जाना मुमकिन नहीं है, लेकिन तकनीक के इस दौर में अब गर्मी का समाधान आपकी जेब और बैग में समा सकता है. अगर आप भी इस झुलसाती गर्मी में खुद को कूल रखना चाहते हैं, तो भारी खर्च के बिना इन स्मार्ट और पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल करने का यह बिल्कुल सही समय है. आइए जानते हैं इन पोर्टेबल कूलिंग गैजेट्स के बारे में...

यह भी पढ़ें: बार-बार लीक हो जाती है AC की गैस? इन आसान तरीकों से बचाएं हर सीजन का खर्च

1. पोर्टेबल पंखे

पोर्टेबल या टेबल फैन छोटे आकार के कूलिंग डिवाइस होते हैं, जो ठंडी-ठंडी हवा देने के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं. आजकल के कई फैन USB चार्जिंग और रिचार्जेबल बैटरी के साथ आते हैं. इससे इन्हें बिजली न होने पर या बाहर खुले में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पंखे आमतौर पर 400 से 2,500 रुपये तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं.

2. पोर्टेबल ब्लेंडर

गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी स्मूदी और प्रोटीन शेक काफी पसंद किए जाते हैं. इन्हें जल्दी और आसानी से बनाने के लिए पोर्टेबल ब्लेंडर बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होता है. ये छोटे आकार के अप्लायंस होते हैं, जिनमें आम तौर पर USB चार्जिंग और इन‑बिल्ट बैटरी होती है. इसकी मदद से आप फल, मिल्कशेक या स्मूदी कहीं भी आसानी से बना सकते हैं. कीमत की बात करें तो भारत में इसके कई मॉडल 2,000 से 2,500 रुपये में मिल जाते हैं. 

3. नेक फैन

हीटवेव में भीषण गर्मी से बचने के लिए आप नेक फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आसानी से गले में पहना जा सकता है. ये लगातार हवा देते हैं जिससे गर्मी काफी कम महसूस होती है. इसके अलावा ट्रैकिंग और साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज में ये डिवाइस बेहद फायदेमंद साबित होता है. कीमत की बात करें तो इसकी रेंज 500 रुपये से शुरू हो जाती है. 

Advertisement

4. हैंडहेल्ड मिस्टिंग फैन

तपते हुए तापमान में गर्मी से बचने के लिए आप हैंडहेल्ड मिस्टिंग फैन भी खरीद सकते हैं. ये डिवाइस पोर्टबल पंखा ही होता है जो साथ-साथ पानी की हल्का स्प्रे भी देता है. इससे हवा में ठंडक बढ़ जाती है. स्पोर्ट्स एक्टिविटीज या किसी फंक्शन में साथ ले जाने के लिए ये काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. इन्हें आप आसानी से अपनी जेब या बैग में लेकर ट्रैवल कर सकते हैं, 

Featured Video Of The Day
NETFLIX Controversy: आपको Films दिखाकर OTT Companies ऐसे करती हैं कमाई, ऐसे बढ़ रही पहुंच | OTT
Topics mentioned in this article