UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आगरा के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. सीएम योगी ने 'ग्रेटर आगरा' नाम की नई टाउनशिप बनाने का ऐलान किया है. यह टाउनशिप आने वाले समय में नोएडा की तरह एक बड़ा और आधुनिक शहर बन सकती है. इसका मकसद आगरा को सिर्फ पर्यटन शहर से आगे बढ़ाकर रोजगार और व्यापार का केंद्र बनाना है.
मंगलवार, 7 अप्रैल को सीएम योगी ने आगरा इनर रिंग रोड के करीब रहन कलां में आयोजित एक कार्यक्रम में 6,466 करोड़ रुपये से ज्यादा की 325 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन योजनाओं से शहर की सड़कें, सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होंगे और लोगों की जिंदगी आसान बनेगी. इसी कार्यक्रम में उन्होंने 'ग्रेटर आगरा' टाउनशिप बनाने की योजना पेश की, जिसे भविष्य में Noida की तरह विकसित किया जाएगा.
'ग्रेटर आगरा' में क्या होगा खास?
यह नई टाउनशिप करीब 5,142 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और 449 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैली होगी. यहां पर 10,000 से ज्यादा परिवारों के रहने की व्यवस्था होगी.
लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं- मल्टीस्टोरी फ्लैट और प्लॉट
- अच्छी सड़कें और सीवरेज सिस्टम
- पार्क और हरित क्षेत्र
- आधुनिक शहर जैसी सभी सुविधाएं.
इस टाउनशिप की एक खास बात यह है कि इसके सेक्टरों के नाम गंगा, यमुना, सरस्वती जैसी पवित्र नदियों पर रखे जाएंगे. इससे शहर में संस्कृति और आधुनिकता दोनों का मेल देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें- EPFO की चेतावनी: PF अकाउंट में इस गलती से अटक सकती है पेंशन और ब्याज का पैसा, ऐसे करें तुरंत सुधार
रोजगार और बिजनेस के नए मौकेसीएम योगी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से बड़ी कंपनियां आगरा में आएंगी. इससे युवाओं को नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे और शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. उत्तर प्रदेश सरकार की 'नए शहर प्रोत्साहन योजना' के तहत आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा इस टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा.
सरकार आगरा एयरपोर्ट को भी तेजी से विकसित कर रही है और इस साल के अंत तक नया टर्मिनल बनाने की योजना है. साथ हीफतेहपुर सीकरी के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है.














