Census 2027: घर बैठे 15 मिनट में कैसे कर सकते हैं Self-Enumeration? जान लें ऑफिशियल वेबसाइट और आसान तरीका

Census 2027 Self Enumeration: 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू होने जा रहा है. इस बार स्व-गणना (Self Enumeration) की नई व्यवस्था गई है. इसकी मदद से नागरिक डिजिटल माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जनगणना 2027
AI

Census 2027: 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू होने जा रहा है. इस बार जनगणना की प्रक्रिया काफी ज्यादा हाईटेक और पहले से बहुत अलग होगी. इस बार स्व-गणना (Self Enumeration) की  नई व्यवस्था गई है. पहले की जनगणनाओं में डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रह नहीं होता था, इसलिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी. इस बार नागरिक डिजिटल माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं. यह सुविधा उस 15 दिन की अवधि में उपलब्ध होगी, जो संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में घर-घर गणना (House-to-House Activity) शुरू होने से पहले होगी. इस दौरान परिवार अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि 15 मिनट में घर बैठे सेल्फ एनुमरेशन कैसे कर सकते हैं....

यह भी पढ़ें: Census 2027: 1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, लिव‑इन कपल को माना जाएगा शादीशुदा जोड़ा, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

क्या है सेल्फ एनुमरेशन का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले se.census.gov.in पोर्टल पर जाएं. 
  • पोर्टल खुलने के बाद अपना राज्य चुनें और कैप्चा भरें.
  • फिर घर के मुखिया का नाम और मोवाइल नंबर दर्ज करें (ध्यान रहे कि एक नंबर से एक घर रजिस्टर होगा और मुखिया का नाम बदला नहीं जा सकता है.)
  • पोर्टल में 16 भाषाओं में से अपनी भाषा चुनें और OTP वेरिफिकेशन करें. (ध्यान रखें कि भाषा बाद में बदली नहीं जा सकेगी.)
  • अपना जिला/शहर की डिटेल्स भरें. 
  • मैप पर दिख रहे लाल मार्कर को घर की सटीक लोकेशन पर सेट करें.
  • हाउस लिस्टिंग से जुड़े सभी 33 सवालों के जवाब दें. कोई परेशानी या उलझन होने पर Notes या Tooltips की मदद ले सकते हैं.
  • पूरा डेटा चेक करने के बाद 'Final Submit' पर क्लिक कर दें. इसके बाद आप खुद कोई चेंज नहीं कर पाएंगे.
  • सबमिट होते ही स्क्रीन पर SE ID दिखेगी, इसका स्क्रीनशॉट ल लें.
  • SE ID रजिस्टर्ड SMS और ईमेल पर भी आएगी. इसे भविष्य के लिए संभालकर रखें.
  • जनगणना कर्मी जब घर आएं तो उन्हें SE ID दें. यह आईडी मैच होते ही डेटा वेरीफाई और स्वीकार हो जाएगा.


जनगणना के दो चरण

पहला चरण- मकान सूचीकरण और आवास गणना (अप्रैल से सितंबर 2026): इस चरण में घरों से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी, जैसे घर की स्थिति, उसमें मौजूद सुविधाएं और परिवार के पास मौजूद सामान या संपत्ति.

दूसरा चरण- जनसंख्या गणना फरवरी 2027 से शुरू होगी. इसमें लोगों की उम्र, शिक्षा, सामाजिक‑आर्थिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी. इसी चरण में जाति गणना भी की जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: Donald Trump की युद्ध नीति पर समर्थक क्या बोले? | NDTV India
Topics mentioned in this article